Breaking News :
>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
उत्तराखण्ड

हरिद्वार कुंभ-2021 के तहत होने वाले शाही स्नान की तिथियां घोषित

हरिद्वार कुंभ-2021 के तहत होने वाले शाही स्नान की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पहला शाही स्नान 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर और अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर होगा। इसके अलावा श्रीगंगा सभा की सहमति से अन्य पर्व स्नानों की तिथियां भी घोषित हुईं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में रविवार शाम कुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और अन्य संतों के साथ बैठक हुई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने अन्य अखाड़े के संतों की सहमति से मुख्यमंत्री से शाही स्नान की तारीख घोषित करने को अधिकृत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शाही स्नान की घोषणा की। इसके बाद इन तारीखों का संतों ने समर्थन कर खुशी जताई। बैठक में स्थाई प्रकृति के कार्यों में देरी पर संतों ने नाराजगी जताई।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ कार्यों के प्रगति की जानकारी दी। संतों ने कहा जिस धीमी गति से स्थाई कार्य हो रहे हैं उससे तय समय पर काम पूरा होने में संकट खड़ा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा संतों के आशीर्वाद से काम समय पर पूरा हो जाएगा, अधिकारी इस पर गंभीरता बरतें। अखाड़ों के संतों की सहमति से  मुख्यमंत्री ने चार शाही स्नानों की तारीख  घोषित करते हुए 11 मार्च 2021 (महाशिवरात्रि), 12 अप्रैल 2021 सोमवती अमावस्या, 14 अप्रैल 2021 बैसाखी कुम्भ स्नान एवं 27 अप्रैल 2021 चैत्र पूर्णिमा स्नान आयोजित होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर के कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने, एनएचएआई को भी कुम्भ क्षेत्र में नेशनल हाइवे के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को दिन रात करते हुए युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा संतों की सुरक्षा अखाड़ों से लगातार संपर्क कर कुंभ मेले का कार्य किया जाए। मेल क्षेत्र से  अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक सुरेश राठौर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, रविन्द्र पुरी, श्री महंत प्रेम गिरी, श्री महंत धर्म दास,श्रीमहंत राजेन्द्र दास, मुखिया मंहत भगत राम, महन्त जसविंदर सिंह, श्रीमहंत साधना नन्द, मंहत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत राम दास सहित सभी 13 अखाड़ो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 शाही स्नान की तिथियां

  • पहला शाही स्नान : 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर
  • दूसरा शाही स्नान : 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर
  • तीसरा शाही स्नान : 14 अप्रैल को बैसाखी मेष पूर्णिमा पर
  • चौथा शाही स्नान : 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर

यह होंगे पर्व स्नान

  • 14 जनवरी मकर संक्रांति पर
  • 11 फरवरी मौनी अमावस्या पर
  • 13 फरवरी वसंत पंचमी पर
  • 27 फरवरी माघ पूर्णिमा पर
  • 13 अप्रैल नव संवत्सर पर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!