Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मुड़कुड़िया-हैड़ाखान सड़क का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 अप्रैल, 2020, भीमताल/नैनीताल(सूचना)। विकास खण्ड ओखलकांडा के दर्जनों गांवों के अलावा हेड़ाखान तथा रीठासाहब धाम को जोड़ने वाला मुड़कुड़िया – हैड़ाखान सड़क विगत दो माह से भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसके कारण इस मार्ग पर पिछले दो माह से सभी प्रकार का आवागमन बन्द है।
शनिवार की देर रात जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से मुड़कुड़िया, लुगड़, खनस्यू गलनी, पतलोट, झड़गाँव, देवली, गुनियारो, अघोड़ा, मिडार, मनपोखरा, देवली ताल, जामरानी, सिमलियाबैंड, जैनचमुली, डालकडिंया, कोन्ता, पटरानी, ककोड़ा तथा गाजा गाँव प्रभावित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को मौके पर मौजूद गाँववालों ने बताया कि मुड़कुड़िया गाँव के ऊपर पहाड़ी पर बसे गाँवों एवं तोकों को काफी खतरा है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने मकानों के लिए सुरक्षा के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दरक रही पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए टिहरी हाइड्रो डप्लपमेंट कारपोरेशन से पत्राचार एवं सम्पर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर बनाने तथा वैकल्पिक मार्ग खोलने के लिए 2.54 लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है। डीपीआर के अनुसार धन आवंटन के लिए शासन से अनुश्रवण किया जायेगा तथा लॉकडाउन खुलने के उपरान्त ही कार्य करना सम्भव होगा। सड़क के पुनर्निर्माण एवं आवागमन सुचारू करने के लिए प्रशासन प्रयत्नशील हैं।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. दीपक गुुप्ता, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा अभियन्ताओं के साथ सड़क खोलने तथा निर्माण सम्बन्धी तकनीकी पक्ष पर भी चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!