Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद में की गई आज की गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 8 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में जो व्यवासायिक प्रतिष्ठान, दुकानें एवं वर्कशाप खुलें हैं वे अपने कार्मिकों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने एवं साफ-सफाई के मानकों को पूर्ण करते हुए कार्य स्थल पर बुला सकते हैं।

जनपद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विभिन्न जनपदों हेतु 46 बसों के माध्यम से कुल 1140 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजे गये। जिनमें जनपद चमोली हेतु 40 बसों के माध्यम से 981 व्यक्ति तथा अन्य राज्यों से आये हुए 159 प्रवासी व्यक्यिों को 6 बसों के माध्यम से उनके सम्बन्धित जनपदों को भेजे गये है, जिनमें  उत्तरकाशी  के 48, नैनीताल के 52, टिहरी के 26, तथा रूद्रप्रयाग के 25 तथा चमोली के 8 व्यक्ति शामिल हैं। इसी क्रम में लेह लद्दाख के 18 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से उनके राज्य में भेजा गया। गुड़गाँव हरियाणा से आज विज्ञप्ति जारी किये जाने तक 11 बसों के माध्यम से 428 तथा मोहाली से 06 बसों के माध्यम से 182 व्यक्ति देहरादून जनपद में पहुँचने वाले हैं।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 34 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  45 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, झण्डा बाजार, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, सर्राफा मण्डल, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट एवं गाईड द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।
जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 4821 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें वरिष्ठ नागरिक 1, थाना पटेलनगर में 1200, पटेलनगर चौकी में 650, नेहरू कालोनी थाना में 500, थाना रायपुर में 400, इन्दिरा नगर चौकी में 100, धारा चौकी में 1000, आराघर चौकी में 300, आईएसबीटी चौकी में 330, नगर निगम में 150, ब्रह्मपुरी में 15, बल्लीवाला में 10, घंटाघर में 40, अजबपुर में 21, किशननगर में 8, मच्छीबाजार में 17, कौलागढ में 2,  पत्थरीबाग में 2, कचहरी रोड में 75, व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2317 निराश्रित पशुओं जिसमें 1716 श्वान, 535 गौवंश एवं 66 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1549 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी कोतवाली दून में 100, थाना कैन्ट में 100, थाना रायपुर में 300, थाना पटेलनगर में 300, थाना नेहरू कालोनी में 300, थाना डालनवाला में 120, तहसील मसूरी में 100, तहसील सदर में 5, थाना प्रेमनगर में 224 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 21 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 122.36 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 41 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आजाद कालोनी में 967, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 471 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज कुल 1297 ली० दूध विक्रय किया गया। आजाद कालोनी में 3 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 134 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 115, भोजन के लिए 5, राशन हेतु 10,  कृषि से सम्बन्धित 4 काॅल प्राप्त हुई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को जाने वाले 775 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया तथा मास्क भी वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3237 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम आजाद कालोनी, क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 703 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 7360 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/during-lock-down-today-social-activity-done-by-district-administrative-team/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!