Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

पंजाब में कर्फ्यू लागू , Lock down के बावजूद लापरवाही बरतने पर सरकार ने उठाया कदम

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में थोड़ी देर पहले इस संबंध में आदेश जारी किया। यह कदम राज्‍य में 31 मार्च तक Lock down लागू करने के बावजूद लाेगों के पूरी तरह नहीं मानने के कारण उठाया गया है।

राज्‍य के मुख्‍य सचिव करण अवतार सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता के राज्‍य में हालत के बारे में अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की और इसके बाद राज्य में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किया गया। सभी डिप्टी कमिश्नर को इसके लिए आदेश जारी करने को कहा गया है। कर्फ्यू के दौरान अगर किसी व्यक्ति को छूट चाहिए तो उसे विशेष कारण बताना होगा और निश्चित समय के लिए ही यह छूट दी जाएगी।

बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में अब तक COVID-19 के 28 मरीजों की पुष्टि हुई है। काफी संख्‍या में संदिग्‍ध मरीज भी सामने आया है। पंजाब सरकार ने आज सोमवार से लेकर 31 मार्च तक पूरे राज्य में लॉक टाउन के आदेश दिए थे। इसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी को बंद करने का आदेश दिया था।

लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया। सार्वजनिक परिवहन और यातायात पर राेेक लगा दी गई थी। इसके बावजूद सोमवार को विभिन्‍न जगहों पर लाेगों की काफी संख्‍या में आवाजाही दिखी। कुछ ऐसी दुकानी भी खुली रहीं जो आवश्यक वस्तुओं के अधीन नहीं आती।

राज्‍य में हालात पर मुख्यमंत्री ऑफिस भी जानकारी ले रहा था। इसमें सामने आई कि Lock down का ज्‍यादा असर नहीं हो रहा है। बहुत से लोग बिना वजह भी सड़कों पर आ रहे थे और कई जगहों पर ऑटो भी चल रहे थे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमदरिंदर सिंह ने पूरे राज्‍य में कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!