Breaking News :
>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया प्रथम दून आर्टिस्ट कांक्लेव का शुभारम्भ

पर्यावरण संरक्षण हेतु कला को बढ़ावा ज़रूरी : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, देहरादून। सतपाल जी महाराज, उत्तराखंड संस्कृति, पर्यटन, पीडब्लूडी एवं सिंचाई मंत्री ने 50 वें विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रथम दून आर्टिस्ट कांक्लेव का उद्घाटन करते समय कहा कि कला को बढ़ावा दिये बिना पर्यावरण संरक्षण की कल्पना संभव नहीं है क्योंकि प्रकृति कलाकारों को प्रेरणा देती है और वे अपनी कलाकृतियों में प्रकृति को दर्शाते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि यदि प्रकृति का संरक्षण करना है तो कला को बढ़ावा देना होगा।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रथम दून आर्टिस्ट कांक्लेव में बोलते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कलाकारों को समाज के संरक्षण की ओर उन्मुख करने के लिए एक साथ आगे आना न केवल राज्य बल्कि देश एवं संसार के पर्यावरण के लिए भी शुभ संकेत है।

विशेष अतिथि डॉ धनंजय मोहन, पीसीसीएफ एवं एमडी, उत्तराखंड वन विकास निगम; जो कि स्वयं एक विश्व प्रसिद्ध पक्षी वैज्ञानिक हैं ने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण दिवस पर कलाकारों के एक मंच पर आने से संरक्षण के महान उद्देश्य में अतिशय सहायता मिलेगी।

म्यूज़ आर्ट गैलरी (होटल इंद्रलोक, राजपुर रोड) में आयोजित प्रदर्शनी में दून आर्ट काउंसिल से जुड़े तीस से ज़्यादा कलाकारों की पेंटिंग्स, फोटो, जंक आर्ट, शिल्प, एवं सिरैमिक्स आदि प्रदर्शित किये गये हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले महीने नामी चित्रकार जतिन दास के प्रयास से शहर के लगभग अस्सी कलाकारों ने मिलकर दून आर्ट काउंसिल बनाई थी जिसके द्वारा एक कलाकार सम्मेलन(काँक्लेव) के माध्यम से कला प्रेमियों तक पहुँचने की योजना बनाई गई थी.

शहर की प्रमुख आर्ट गैलरी में 20 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हर शाम 6 बजे कलाकार अपनी कला से संबंधित व्याख्यान भी देंगे।

इस अवसर पर आर्टिस्ट जितिन दास, आलोक लाल मोहित दानू अंजलि थापा अतुल शाह भूपेश भारती कपिल मिश्रा सतपाल गाँधी सहित अनेक कलाकार मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!