Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कला

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई नहीं होने पर जाहिर किया आक्रोश

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में पहुँचकर #उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण कर वहाँ पर्याप्त स्टाफ न होने साथ-साथ वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की सफाई न होने पर आक्रोश जाहिर किया।

संस्कृति मंत्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक संस्कृति रणवीर सिंह चौहान को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कलाकार और समकालीन चित्रकला को विशेष पहचान दिलाने के लिए इस आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है इसलिए यहाँ पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ कलाकारों द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग और चित्रों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। उन्होंने आर्ट गैलरी में रखें केदारनाथ हेली सेवा के मॉडल और ढोल के माडलों आदि पर नमी के चलते जंक लगने को गंभीरता से लेते हुए इसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व० सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। इसलिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ की गाथा फिल्म और पहाड़ी शैली में बने घर के मॉडलों आदि की नियमित देखरेख होनी चाहिए।

उन्होंने संस्कृति महानिदेशक को निर्देश दिए कि इस आर्ट गैलरी के रखरखाव के लिए अलग से बजट का निर्धारण कर अनुभवी आर्टिस्टों को शामिल करते हुए शीघ्र ही एक कमेटी का भी गठन किया जाए और आर्ट गैलरी के प्रचार प्रसार के लिए एक वेबसाइट भी बनाई जाए ताकि लोग इसे देखने के लिए यहाँ आ सकें।

आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान संस्कृति मंत्री के साथ-साथ संस्कृति महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और चित्रकार स्व० सुरेंद्र पाल जोशी की पत्नी संगीता जोशी भी मौजूद थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!