Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

बारामुला इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों पर घात लगाकर हमला किया, 2 CRPF जवान शहीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2020, सोमवार। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के क्रेरी इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा लगाए गए संयुक्त नाके पर घात लगाकर हमला किया। आतंकवादियों द्वारा नाका पार्टी पर अचानक से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद मुजफ्फर अहमद जबकि सीआरपीएफ 119 बटालियन के दो जवान लोकेश शर्मा और खुर्शीद खान शहीद हो गए। वहीं गोलीबारी करते हुए आतंकवादी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं इस घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया है। फिलहाल अभी तक किसी आतंकी मुठभेड़ की सूचना नहीं है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारामुला जिले के क्रेरी क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की 119 बटालियन और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर आज सुबह कुछ आतंकवादियों ने अचानक से हमला बोल दिया। घात लगाकर नाका पार्टी पर किए गए इस हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें जम्मू-कश्मीर का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शामिल थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एसपीओ मुजफ्फर अहमद को मृत लाया घोषित किया जबकि सीआरपीएफ के अन्य दो जवानों लोकेश शर्मा और खुर्शीद खान ने भी इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह बारामुला में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ये आतंकवादी नाका पार्टी के नजदीक ही छिपे हुए थे। मौका पाकर उन्होंने अचानक से उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी संभलते और अपनी पोजीशन लेते आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए मौके से फरार हो गए।

वहीं सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने बताया कि उन्होंने पूरे इलाके को सील कर दिया है। फिलहाल बाहरी क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है, उसके बाद घर-घर की भी तलाशी ली जाएगी। उत्तरी कश्मीर में पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों का सुरक्षाबलों पर यह दूसरा हमला है। गत रविवार को आतंकवादियों ने सोपोर गांव सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!