Breaking News :
>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग
क्राइम

 दिनदहाड़े कोचिंग जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, तीन युवक गिरफ्तार 

पटना। बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर कोचिंग जा रहे एक छात्र को अपराधियों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस घटना में अपराधी गोली मारकर भागने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोग उग्र हो गए और लोगों ने भाग रहे अपराधियों को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर  अपरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना का कारण दो युवकों के आपसी विवाद की बात बताई जा रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पंचशील नगर का दीपू कुमार 18 वर्ष जो की इंटर का छात्र बताया जा रहा है। बुधवार को वह कोचिंग जा रहा था। इसी क्रम में भुवनेश्वरी चौक के नजदीक फोर व्हीलर से कुछ युवक पहुंचे और दीपू कुमार पर गोली चला दी।  गोली दीपू कुमार के पीठ में लगी जिससे वह घायल हो गया। इस बीच गोली मारने वाले सभी युवक भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल दीपू कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के बीच से तीनों युवकों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया और घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने की बात को लेकर युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी मामले को लेकर आज गोलीबारी की घटना हुई है। गिरफ्तार युवकों में प्रिंस कुमार 18 वर्ष ,रोशन कुमार 18 वर्ष एवं रोहित कुमार 19 वर्ष के बताए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!