Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

वाराणसी में दो लाख के इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू को एसटीएफ ने मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, वाराणसी। वाराणसी में दो लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। 5 अप्रैल 2021 को शूलटंकेश्वर के पास हुई एनडी तिवारी हत्याकांड का मुख्य शूटर था सोनू सिंह। यूपी में योगीआदित्‍यनाथ की दूसरी सरकार बनने के बाद पहला बड़ा एनकाउंटर है।

प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ ही अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को वाराणसी के लोहता में कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस बाबत एसटीएफ आईजी लखनऊ की ओर से बताया गया कि शातिर अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख का इनाम था। पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर सहित तमाम जिलों में उसकी आपराधिक गतिविधियां काफी समय से चर्चा में रही हैं। एसटीएफ को सोनू की लोकेशन लोहता के पास मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हुई तो टीम ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह जो वाराणसी के नरोत्‍तमपुर, लंका का मूल निवासी था और इन दिनों चोलापुर के सुलेमापुर में रहता था

इनामी अपराधी मनीष सिंह पर वाराणसी के अलावा अन्‍य जिलों के थाने में भी केस दर्ज हैं। वाराणसी चौक, कैंट, कोतवाली, चौबेपुर, भेलूपुर, फूलपुर, सिगरा, रोहनिया, लंका, चेतगंज में मुकदमा है। वहीं सीतापुर, शाहजहांपुर, आजमगढ़ के देव गांव, जौनपुर के देव गांव, गाजीपुर के नंदगंज में पुलिस के रिकार्ड में नाम है।

अपराधी मनीष सिंह ‘सोनू’ एक कुख्यात बदमाश था। लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी अनिल सिंह का  बेटा मनीष सिंह ‘सोनू’ बचपन से चोलापुर के उंदी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। सोनू शुरू से ही अपराधिक मानसिकता का था। मुठभेड़ में सनी सिंह के मारे जाने के बाद मनीष सिंह खुलकर वाराणसी सहित आसपास के कई जनपदों में व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामलें में जुट गया। दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू पर वाराणसी, मीरजापुर, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

पहले सोनू पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे 28 अगस्त को चौकाघाट काली मंदिर के पास हुए डबल मर्डर की घटना में सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित होने के बाद एडीजी वाराणसी जोन वृजभूषण की संस्तुति के बाद दो लाख का इनाम कर दिया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। मनीष सिंह सोनू का नाम रोहनियां के एक व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने में सामने आया था। वर्ष 2021 के 5 अप्रैल को शुलटंकेश्वर से दर्शन-पूजन कर लौट रहे एनडी तिवारी की हत्या में भी उनका नाम सामने आया था। सितंबर 2020 में भी मीरजापुर के चुनार में एक कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने और हत्या के मामले में नाम सामने आया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!