Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन बनाए ग्रीन कार्ड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड बनवाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए परिवहन विभाग इस व्यवस्था को अब ऑनलाइन करने जा रहा है। इससे वाहन स्वामीको ऑनलाइन आवेदन करने और अपनी फोटो व जरूरी दस्तावेज अपलोड करने पर एक क्लिक में ही ग्रीन कार्ड मिल जाएगा।

हालांकि, यह सुविधा चालक समेत 10 सवारी क्षमता वाले वाहनों के लिए ही रहेगी। इससे अधिक यात्री क्षमता वाले वाहनों को फिटनेस कराने के लिए कार्यालय आना होगा। ग्रीन कार्ड की व्यवस्था को ऑनलाइन करने के लिए परिवहन विभाग ने नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआइसी) को सॉफ्टवेयर विकसित करने का जिम्मा सौंपा है।

प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड जारी करता है। प्रतिवर्ष 15 से 20 हजार ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। ग्रीन कार्ड का अर्थ यह होता है कि संबंधित वाहन के सारे दस्तावेज पूर्ण हैं, वाहन की फिटनेस भी चेक कर ली गई है और येह पर्वतीय मार्गों पर चलने को पूरी तरह फिट है।

इसका मकसद वाहन दुर्घटना के साथ ही अवैध संचालन पर रोक लगाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों में ये कार्ड बनाए जाते हैं। यात्रा सीजन में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं।

इसके अलावा ग्रीन कार्ड बनाने को लेकर वाहन स्वामियों के बीच कई बार तीखी झड़पें भी होती हैं। राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने वर्ष 2020 की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन ग्रीन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है।

विभाग ने यह माना है कि चालक समेत 10 सीटर क्षमता वाले वाहन की आयु कम होती है। परमिट जारी करते समय इसकी फिटनेस भी चेक होती है। ऐसे में बार-बार इसकी फिटनेस चेक कराने की जरूरत नहीं है। इन्हें बिना निरीक्षण के ग्रीन कार्ड दिए जा सकते हैं।

10 सीट से अधिक यात्री क्षमता वाले वाहनों की प्रक्रिया भी ऑनलाइन रहेगी लेकिन इनका निरीक्षण अनिवार्य रखा गया है। ऐसे वाहन स्वामी अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने के साथ ही निरीक्षण के लिए अपने पसंद के कार्यालय और समय के लिए बुकिंग कर सकेंगे। निश्चित तिथि पर परीक्षण कराने के बाद उन्हें भी ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि यात्रा के दौरान आने वाले दिक्कतों को देखते हुए ग्रीन कार्ड को ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एनआइसी से सॉफ्टवेयर तैयार करने को कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!