Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बदरीनाथ जाने वाले रास्ते पर भी आई दरारें, भू-धंसाव की चपेट में हाईवे

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2023, शुक्रवार, जोशीमठ/देहरादून।  भारत-चीन के बीच 345 किमीo लंबी सीमा उत्तराखंड से सटी है। इसमें से 100 किमीo हिस्सा चमोली जिले में आता है।

चमोली से चीन सीमा तक जाने के लिए बदरीनाथ हाईवे और नीती हाईवे हैं। सेना भी चीन सीमा तक आवागमन के लिए इन्हीं का इस्तेमाल करती है। लेकिन, जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव से बदरीनाथ हाईवे और नीती हाईवे पर खतरा बढ़ रहा है। ये मार्ग कई जगह भूधंसाव की चपेट में हैं। दोनों मार्गों पर निरंतर नई दरारें आ रही हैं और पुरानी दरारों की चौड़ाई बढ़ रही है। इन्हें मिट्टी और मलबा डालकर भरा जा रहा है। इन मार्गों पर भूधंसाव इसी तरह बढ़ता रहा तो भविष्य में सेना के लिए भी दिक्कत खड़ी हो सकती है, क्योंकि यहां से चीन सीमा तक आवागमन के लिए सड़क मार्ग का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इस लिहाज से इन मार्गों का धंसना देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है।

बदरीनाथ हाईवे जितना महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पौराणिक दृष्टि से है, उतनी ही अहमियत सामरिक दृष्टि से भी रखता है। ऋषिकेश से शुरू हुआ यह हाईवे जोशीमठ शहर के बीच से होते हुए चीन सीमा से लगी माणा घाटी तक जाता है। माणा घाटी का अंतिम गांव माणा जोशीमठ से 47 किमी की दूरी पर है, जबकि माणा से माणा पास की दूरी लगभग 52 किमी है।

जोशीमठ में इस हाईवे का करीब 12 किमी भाग पड़ता है। जोशीमठ में टीजीपी बैंड से रविग्राम और डांडो तक करीब तीन किमी क्षेत्र में फैला सेना का बेस कैंप इस हाईवे से कुछ ही दूरी पर है। आइटीबीपी के कैंप तक जाने वाली सड़क भी इसी हाईवे से निकलती है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का कैंप भी हाईवे के नजदीक है। ऐसे में चीन सीमा के लिए सेना, आइटीबीपी और बीआरओ की समस्त गतिविधियों का संचालन इसी मार्ग से होता है।

फिलहाल यह हाईवे जोशीमठ क्षेत्र में दस जगह भूधंसाव से प्रभावित है। सबसे ज्यादा भूधंसाव मारवाड़ी क्षेत्र में है, जहां पांच जगह सड़क धंस रही है। मारवाड़ी पहले ही आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित है। इस कारण यहां इस मार्ग पर भूधंसाव ज्यादा हो रहा है।

इसी तरह जोशीमठ से चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी के अंतिम गांव नीती की दूरी यहां से 76 किमी है, जबकि नीती से नीती पास लगभग 45 किमी दूर है। जोशीमठ से नीती घाटी तक जाने वाला हाईवे भी चार जगह धंस रहा है। सेना के बेस कैंप का एक हिस्सा जोशीमठ बाजार से शुरू हो रहे इसी हाईवे पर स्थित है। इस हाईवे पर सेना के बेस कैंप के आसपास 10 से 50 मीटर लंबी कई दरारें आई हैं। इन दरारों को भी फिलहाल मलबे से भर दिया गया है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!