Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
विदेश

खालिस्तानी समर्थकों की कायराना हरकत- कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

दीवार पर लिखा- पंजाब इज नॉट इंडिया

ब्रिटिश कोलंबिया। विदेश में खालिस्तानी समर्थक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे और आए दिन हिन्दुुओं के मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में खालिस्तानी समर्थकों ने श्री माता भामेश्वरी दुर्गा मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक बातें लिखी हैं। इसके अलावा मंदिर में तोडफ़ोड़ भी की गई हैं। घटना की सूचना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस व आरसीएमपी को दे दी है।

मंदिर की दीवारों पर पंजाब भारत नहीं है संदेश के साथ भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाए गए हैं। बता दें कि कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की यह दूसरी ऐसी घटना है। मंदिर प्रबंधन के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भित्तिचित्रों को हटा दिया है और उस पर पेंट कर दिया है।

बता दें कि एसएफजे ने खालिस्तान समर्थक तत्वों से शुक्रवार को वैंकूवर वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आह्वान किया था। माना जा रहा है कि नवीनतम हमला तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह को रद्द करने के प्रतिशोध में किया है, जो 10 सितंबर को कनाडा के एक स्कूल में होना था, लेकिन स्कूल बोर्ड ने किराए समझौते का उल्लंघन के आरोप में स्कूल को सामुदायिक कार्य के लिए किराए पर लेने वाले समझौते को रद्द कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!