Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अब तक कुल 66281 व्यक्तियों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, 9 अप्रैल 2020 (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्वत द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर अब तक कुल 66281 व्यक्तियों की  सामुदायिक निगरानी (Community Surveillance) का कार्य विभिन्न टीमों द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लक्खीबाग, मुस्लिम काॅलोनी, कारगीग्रान्ट, बंजारावाला, झबरावाला, केशवपुरी एवं भगत सिंह कालोनी क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 69 शिक्षकों द्वारा सामुदायिक निगरानी का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। आज सामुदायिक निगरानी का कार्य दूरभाष के द्वारा 150 व्यक्तियों से सम्पर्क कर किया गया। जनपद अन्तर्गत सामुदायिक निगरानी का कार्य 1900 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के द्वारा भी सम्पादित किया जा रहा है। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 25 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 43 सैम्पल प्राप्त हुए जिनकी समस्त की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 18 है, जिसमें 4 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं, जिनमें 12 जमाती हैं।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम/बचाव कार्यों में तैनात कार्यरत सभी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी(संविदा, आउटसोर्स इत्यादि) एवं सभी कोरोना वाॅरियर्स, यदि वे संक्रमित होते हैं तो उनके उपचार का व्यय सरकार द्वारा वहन किया जायेगा एवं उनके जीवन की क्षति होने पर उनके आश्रित/विधिक उत्तराधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से सीधे रू० 10 लाख की राहत राशि/सम्मान निधि के रूप में प्रदान की जायेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *