Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत लगातार जनपद भ्रमण कर कोविड संक्रमण, जाँच, वैक्सीनेशन, चिकित्सालयों पर रखे हुए हैं पैनी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2021, रविवार, ओखलकांडा/भीमताल/नैनीताल (सूचना)। जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत लगातार जनपद भ्रमण कर कोविड संक्रमण, जाँच, वैक्सीनेशन, चिकित्सालयों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

शहरी विकास एवं जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकांडा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुरी का
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भी प्रभारी मंत्री चिकित्साधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रों मे जाकर कोविड की सघन जाँच करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने कहा कि ओखलकांडा ब्लाक क्षेत्र बहुत बड़ा है यहाँ पर दो कोविड जाँच टीमें लगी है इसलिए दो और जाँच टीमें सोमवार से लगाने के निर्देश एसीएमओ एवं उपजिलाधिकारी को दिये है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे जाँच बढ़ाने के साथ ही वैक्सीनेशन भी कराने के निर्देश दिये।

जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि गांवों मे कोविड जाँच हेतु चिकित्सा कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी जनता को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों मे कोविड मरीजों के लक्षणों पर नजर रखें तथा जांच करने के उपरान्त जो भी कोविड पॉजिटिव केस आते है उन्हें व उनके परिवार जनों को कोविड दवा किट देने के निर्देश चिकित्साधिकारियों को दिये। प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने कहा जिन कोविड पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है उन पर पैनी नजर रखें तथा आइसोलेशन गाइड लाइन का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। आइसोलेशन हुआ व्यक्ति यदि बाहर घूमते हुए पाये जाते हैं तो स्थानीय लोग उनकी जानकारी अवश्य टीमें व प्रशासन को भी बताये ताकि कड़ी कार्यवाही हो सके।

जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये की वे समय से चिकित्सालय मे आयें व मरीजों, तीमारदारों से अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने पदमपुरी चिकित्सालय मे निरीक्षण के दौरान एक स्वच्छक उपनल से रखने तथा भवाली चिकित्सालय मे महिला चिकित्सक को 2 दिन पदमपुरी चिकित्सालय मे ओपीडी करने के निर्देश एसीएमओ को दिये। उन्होंने कहा जनस्वास्थ्य एवं कोविड संकमण को रोकने के लिए सरकार तत्पर है। कोविड जाँच व बचाव हेतु उपकरण, दवायें चिकित्सालयों में माँग के अनुरूप तुरन्त उपलब्ध करा दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि दोनो चिकित्सालयों मे तैनात चिकित्सकों, स्टाफ की तैनाती एवं उपलब्ध उपकरणों, दवाओं आदि की विस्तृत जानकारी लेते हुए समय पर मरीजो को उचित उपचार देने के निर्देश दिये।

विधायक राम सिह कैड़ा ने कोविड प्रभारी मंत्री से प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ओखलकांडा के उच्चीकरण करने टैलीमेडिशन सुचारू करने हेतु नैट कनैक्टविटी करवाने की माँग रखी, साथ ही ओखलकांडा, रामगढ, धारी मे कोविड केयर सेन्टर खोलने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा के द्वारा दो एक्सरे मशीने रामगढ़ व ओखलकांडा मे दिलाने की माँग रखी।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति मनोज साह, ब्लाक प्रमुख आशा रानी, के अलावा उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० टी.के. टम्टा, डॉ० एस.पी. सिह, डॉ० हिमांशु काण्डपाल, डॉ० पुनीत सिह, डॉ० मो. राशिद, डॉ० दीपक शर्मा, दीपा नयाल, चतुर सिह बोरा, आनन्द सिह नदगली, खीम सिह बिष्ट, रामसिह मेहरा, भगवान रौतेला, जितेन्द्र नयाल, शिवदत्त सुयाल, भुवन पनेरू, शिव सिंह मटियाली आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!