Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून नगर निगम समेत गढ़ी कैंट व क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड क्षेत्र में अप्रैल माह में आने वाले सभी शनिवार व रविवार को लागू रहेगा कोविड कर्फ्यू

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, देहरादून। शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी ने भी कोविड कर्फ्यू लागू किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। देहरादून नगर निगम समेत गढ़ी कैंट व क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड क्षेत्र में अप्रैल माह में आने वाले सभी शनिवार व रविवार को कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। नगर निगम से बाहर के क्षेत्रों में सिर्फ रविवार को कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के प्रतिष्ठान/संस्थान और वाहनों के संचालन को प्रतिबंध किया गया है। वहीं, शासन के ही आदेश के क्रम में अन्य दिन नाइट कर्फ्यू रात्रि साढ़े 10 बजे की जगह रात नौ बजे से प्रभावी होगा, जो सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कोविड कर्फ्यू के नियमों का पालन कराएं। जो भी व्यक्ति कर्फ्यू में अनावश्यक घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, शनिवार व रविवार को कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान/संस्थान या कार्यालय नहीं खुलेगा और सामान्य रूप से चलने वाले वाहनों का संचालन भी बंद रहेगा। सिर्फ मेडिकल प्रतिष्ठानों व पेट्रोल/डीजल पंपों को खोलने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा फल-सब्जी, दूध, पेट्रोल/डीजल, गैस आपूर्ति, चिकित्सा सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान व इनके वाहन भी प्रतिबंध से बाहर रहेंगे।
  • नाइट कर्फ्यू की तरह रेस्तरां शनिवार-रविवार के कोविड कर्फ्यू में भी बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ और होम डिलीवरी के माध्यम से सेवा दे सकेंगे। टिफिन सर्विस को भी कर्फ्यू से छूट दी गई है।
  • जो लोग दूसरे राज्यों से हवाई जहाज, ट्रेन या बस से आ रहे हैं, उन्हें भी कर्फ्यू से छूट रहेगी। दूसरे राज्य से आवागमन करने पर निजी वाहनों के संचालन की भी छूट होगी। सिर्फ संबंधित यात्रियों को यात्रा से संबंधित टिकट/टोल पर्ची आदि का विवरण रखना होगा।
  • औद्योगिक गतिविधियों को शनिवार-रविवार के साथ ही नाइट कफ्र्यू के दौरान भी छूट दी गई है। इस तरह के प्रतिष्ठानों के कार्मिक ड्यूटी पर जा सकेंगे। सिर्फ उन्हें संबंधित इकाई/प्रतिष्ठान से प्राप्त आइकार्ड साथ रखना होगा। छूट का लाभ सिर्फ घर से प्रतिष्ठान तक आने-जाने के लिए ही रहेगा। अन्यत्र रूट पर पाए जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक हित से संबंधित निर्माण कार्य जारी रहेंगे। निर्माण से जुड़े श्रमिकों/ठेकेदार/कार्मिकों को भी आवागमन की छूट रहेगी।
  • कोविड कर्फ्यू से विवाह समारोह को भी छूट दी गई है। वर-वधू पक्ष को जिला प्रशासन की अनुमति, समारोह स्थल की बुकिंग आदि के प्रमाण देने होंगे। वहीं, जो लोग समारोह में शरीक होंगे, उन्हें भी आवागमन की छूट रहेगी। हालांकि, उन्हें प्रमाण के रूप में विवाह का कार्ड दिखाना होगा। आवागमन की यह अनुमति भी घर से विवाह स्थल तक के लिए ही रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!