Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद नैनीताल में 16 जनवरी को लॉन्च होगी कोविड-19 वैक्सीन, प्रथम चरण में 9850 स्वास्थ्य कार्मिकों का किया जायेगा टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 11 जनवरी, हल्द्वानी (सूचना)। बेस चिकित्सालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी व अपर जिलाधिकारी एस.एस. जंगपांगी ने कहा कि आगामी 16 जनवरी को कोविड-19 वैक्सीन लाॅन्च हो रही है। जनपद में 16 जनवरी (शनिवार) को चार चिकित्सालयों महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल, मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी में कोविड-19 वैक्सीन लगाई जायेगी।

[box type=”shadow” ]मुख्य चिकित्साधिकारी बताया कि वैक्सीनेशन हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रथम चरण में 9850 स्वास्थ्य कार्मिकों का टीकाकरण किया जायेगा। सभी वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 12 जनवरी, मंगलवार को द्वितीय पूर्वाभ्यास हेतु जनपद के 35 चयनित स्थानों पर होगा। डाॅ० भागीरथी जोशी ने बताया कि कोल्ड चैन व्यवस्था के साथ ही वैक्सीन को केन्द्रों तक पहुॅचाने हेतु वाहन व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गई है। कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु जनता को जागरूक किया जा रहा है साथ काउसिंलिग भी की जायेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कोविड-19 वैक्सीन लगाने हेतु आगे आये घबराने व शंका की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए फिलहाल कोई सर्वे नहीं किया जा रहा है। जैसे-जैसे गाइडलाईन आयेगी उसी अनुसार कार्य किया जायेगा।

 [/box]

अपर जिलाधिकारी श्री एस.एस. जंगपांगी ने बताया कि गाईडलाईन का अनुपालन करते हुए वैक्सीनेशन हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। आईआरटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं कि समय-समय पर शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्गत कोविड-19 गाइडलाईन-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही वैक्सीनेशन केन्द्रों में सैनिटाइजेशन के साथ ही दूरूस्त लैपटाॅप इन्टरनेट व्यवस्था व सुरक्षा के व्यवस्था पुख्ता रखेंगे। वैक्सीनेशन सम्बन्धित सभी सूचनायें कोविड-19 कन्ट्रोल रूम हल्द्वानी नम्बर 05946-281234, 250074, 250044 में अनिर्वाय रूप से देना सुनिश्चित करेंगे। जनता कन्ट्रोल रूम से वैक्सीनेशन सम्बन्धी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागरथी जोशी व प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ० सी.पी. भैसोड़ा को बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!