Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत 50 वार्डों में किया गया सैनिटाईजेशन का कार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने हेतु आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत किये गये लाॅकडाउन के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों वार्ड के मोहल्लों/सड़क/गली व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा आवासीय क्षेत्रों में नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत 50 वार्डो में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया, जिसमें 51 वाहनों/ट्रैक्टर तथा टैंकर के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गो एवं विभिन्न वार्ड (मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी.एल. रोड, रिस्पना, करनपुर, बक्रालवाला, चुक्खुवाला, इंदिरा कालोनी, किशननगर, घंटाघर काली का मंदिर, एम.के.पी., तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, इंद्रेश नगर, धामावाला, झंडा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोंविदगढ़, श्रीदेव सुमन नगर, रीठा मंडी, लक्की बाग, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षीण, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, वाणी विहार, रेस्ट कैम्प, रेसकोर्स दक्षीण, कौलागढ़, बल्लुपुर, विजय पार्क, बंसत विहार, पंडितवाणी, इंदिरापुरम, पटेलनगर पश्चिम, गाँधीग्राम, पटेल नगर पूरब में लगभग 3.02 लाख लीटर सैनिटाईजर साॅल्यूशन का चिढ़काव किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगर ऋषिकेश में 2 टैंकर तथा 50 हैंड मशीनों द्वारा 17 वार्डों में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया। नगर पालिका विकासनगर के 11 वार्डो में, नगर पालिका डोईवाला अंतर्गत 12 वार्डो में तथा नगर पालिका हरबर्टपुर में 2 वार्डों में तथा नगर पालिका मसूरी अंतर्गत 13 वार्डों में सैनिटाईजेशन का कार्य किया गया।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 214 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 279 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 96 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 269 तथा काठगोदाम के लिए 322 व्यक्ति गये।

जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 28 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर माजरी माफी, नालापानी, टर्नर रोड़, भगत सिंह कालोनी, इंदिरा नगर कालोनी, देवांचल विहार, रामेश्वरीपूरम, विजय पार्क, करनपुर, कैपीटल अपार्टमेंट, रिंग रोड़, बंगाली कोठी, जाखन, सरस्वती विहार, आई.टी पार्क, वसंत विहार, पंडितवाड़ी, चंद्रबदनी, शिमला बाईपास, किशननगर, हाथीबड़कला, लाड़पुर, सुदंरवाला तथा रेसकोर्स में 245.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 20 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 15 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 15 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, मोहनी रोड़, डालनवाला में 20 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनपुरी में 10 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली०, वंसत विहार कालोनी में 20 ली०, कंलिगा कालोनी में 10 ली० और पूर्वी पटेल नगर में 15 ली०, सहित कुल 165 ली० दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 192 निराश्रित पशुओं जिसमें, 167 गौवंश एवं 25 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 52 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!