Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी ने वीडियोकान्फ्रसिंग के माध्मय से आयोजित बैठक में जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों तथा नगर निगम, नगर पालिका परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों केा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा लोगों को समय-समय आवश्यकतानुसार हैण्डवाश करने से सम्बन्धित बातों से जागरूक करने के निर्देश दिए।

सभी अपर जिलाधिकारियों, नगर मजिस्ट्रेट और सभी उप जिलाधिकारियों को लोगों द्वारा शादी-समारोह जुलुस समारोह तथा अन्य कार्यक्रमों के दौरान सभी से कोविड-19 के मानकों का अनुपालन करवाया जाए तथा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर वर्णित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही करें इसके लिए सभी स्थानों पर पुलिस का भी अपेक्षित सहयोग लें। उन्होंने विशेषकर तहसील सदर जैसी अधिक जनसंख्या वाली तहसील में कोविड के नियमों का अनुपालन कराने पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित सैम्पलिंग, सामने आने वाले पाॅजिटिव मामलों और किए जा रहे ईलाज इत्यादि का दैनिक रूप से ब्यौरा लेते हुए विवरण से अवगत कराने को कहा। इसके अतिरिक्त जो अस्पताल व क्लिीनिक कोविड-19 के सैम्पलिंग, डाटा क्लैक्शन, सूचना प्रेषण, कामकाज के ऑडिटिंग इत्यादि के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं और सूचना प्रेषण में अपेक्षित सहयोग नहीं करते तथा इस सम्बन्ध में लापरवाही बरती जाती है उन पर भी वैधानिक कार्यवाही करें।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि कोरोना वैक्सीन के सम्बन्ध में जुटाए जाने वाले स्वास्थ्य कार्मिकों और सम्बन्धित स्टाॅफ के विवरण का कलैक्शन और उसकी डाटाएन्ट्री की प्रगति तेजी से बढ़ायें। इस दौरान वीडियोकान्फ्रसिंग के माध्यम से जनपद के अन्य अपर जिलाधिकारी, चिकित्सा विभाग तथा सभी क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!