Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में आज दिनभर किये गए कार्यों का विवरण

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 21 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।

[box type=”shadow” ]आजाद काॅलोनी नया हाॅट स्पाट चिन्हित

  • जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु शहर में चिन्हित किये गये हाॅट स्पाॅट क्षेत्र भगत सिंह कालोनी, कारगीग्रान्ट, लक्खीबाग तथा डोईवाला क्षेत्र में केशवपुरी बस्ती, झबरावाला जो कि पूर्व में घोषित हाॅट स्पाट है, इसके अतिरिक्त आजाद काॅलोनी हाॅट स्पाट चिन्हित करते हुए लाॅकडाउन किया गया है।

जनपद में रेपिड टेस्टिंग शुरू

  • जिलाधिकारी ने बताया कि जो नये कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हुए हैं वह पहले से ही क्वारेंटाइन थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में रेपिड टेस्टिंग शुरू कर दी गयी है, जिससे व्यापक स्तर पर टेस्ट किये जा सकेंगे। जनपद में जो व्यक्ति क्वारेंटाइन हैं उनका यह टेस्ट प्राथमिकता से कराया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये

  • जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, वेस्ट वाॅरियर संस्था, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, गोयल स्वीटशाॅप, शिल्पा प्रोडक्शन, बेबी मायरा सिंघल फैमिली, महादेव एसोसिएट्स, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, एल्थम बैकरी द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

5620  व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये

  • जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5620  व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 900, थाना पटेलनगर में 700, चैकी इन्दिरा नगर में 200, धारा चौकी में 400, नगर निगम में 250, थाना रायपुर में 400, चौकी पटेलनगर में 200, नवादा में 54, चैकी बाईपास में 150, कारगी काली मन्दिर में 135, बंजारावाला में 110, गोविन्दगढ में 70, चन्द्रबनी में 120, चैयला में 80, गौतमकुण्ड में 50, ट्रास्पोर्टनगर में 200, चैकी आईएसबीटी में 250, चमन विहार में 50, जीएमएस रोड में 60, कांवली बस्ती में 100, नत्थनपुर में 100, भोजन के पैकेट वितरित किया गये।

विभिन्न स्थानों पर 1906 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी

  • ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में श्री गगन दीप सहस्त्रधारा रोड द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट तथा 50 भोजन के पैकेट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार श्री हरपाल सिंह सेठी रेसकोर्स देहरादून द्वारा 200 ओ.एच.पी शिल्ड मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1906 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी तहसील सदर में 06, थाना नेहरू कालोनी में 750, थाना कैन्ट में 250, थाना प्रेमनगर में 50, थाना रायपुर में 150,  थाना पटेलनगर में 350, कोतवाली दून में 350, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

भोजन बनाने वाली संस्थानों के किचन का निरीक्षण किया गया

  • लाॅकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्थान रोशनी जन सेवा संस्था डी.एल. रोड, ग्लोबल गाॅडमदर फांउडेशन पिनैकल रेजीडेंसी राजपुर रोड, सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स पटेलनगर देहरादून के किचन का निरीक्षण किया गया।

2701 निराश्रित पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया

  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 2701 निराश्रित पशुओं जिसमें 2060 श्वान, 598 गौवंश एवं 43 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कन्ट्रोल रूम में कुल 33 काॅल प्राप्त हुई

  • कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 33 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 12, राशन हेतु 15 एवं मेडिकल सहायता हेतु 6 काॅल प्राप्त हुई।

सस्ते दरों पर खाद्य सामग्री, सब्जियाँ तथा गैस सिलेण्डर वितरित किये गये

  • जनपद के देहरादून सदर, में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 61.39 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा भगत सिंह कालोनी में राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी इसके अलावा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 32, लक्खीबाग में 08, कारगीग्रान्ट में 22, तथा आजाद कालोनी में 15 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत खाद्यान उपलब्ध कराया गया

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 655, लक्खीबाग क्षेत्र में 615 एवं कारगीग्रान्ट में 652 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। भगत सिंह कालोनी में 1 मोबाईल वैन तथा आजाद कालोनी में 2 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां वितरित की गयी।
    दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी में 1085 ली0 दूध विक्रय किया गया।

एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही

  • प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2279 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। केशवपुरी बस्ती डोईवाला में मोबाईल एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा इसी क्रम मे कल 22 अप्रैल को मोबाईल एटीएम वैन आजाद कालोनी निकट आईएसबीटी में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।

विभिन्न विभगों एवं संस्थानों के 208 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया

  • कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु विभिन्न विभगों एवं संस्थानों के 208 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें राहत शिविर केशरवाला के 46, द्वारा क्षेत्र में 133 श्रमिकों, तथा फ्रेश मोस्ट सुपर स्टोर, जाखन राजपुर के 29 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

कुल 980 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये

  • जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 11 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों[/box]

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/during-lock-down-various-activities-done-by-district-administration-team-on-20-april/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!