Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण के निंयत्रण एवं डेंगू की रोकथाम हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग एवं सेनिटाइज़ेशन के साथ ही जन जागरण अभियान भी चलाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 18 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु क्रियावित तालाबन्दी की क्रमवार समाप्ति विषयक (अनलाॅक-1) उत्तराखण्ड शासन के आदेश 17 जुलाई 2020 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत  RT-PCR  परीक्षण किये बिना प्रतिदिन अधिकतम 1500 लोग (रेल व वायुयान से आने वालों को छोड़कर) को अन्य राज्यों से उत्तरखण्ड में यात्रा करने की अनुमति दी गयी है। आकस्मिकता की स्थिति में 1500 से उपर जिला प्रशासन देहरादून 50 लोगों को पास जारी कर सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा शासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने तथा पास निर्गम हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) देहरादून अरविन्द पाण्डेय को अधिकृत किया गया है एवं आकस्मिकता की स्थिति में जिन व्यक्तियों को पास की आवश्यकता है वह जिला प्रशासन देहरादून की ई-मेल आईडी  admepass.dehradun@gmail.com  पर आवेदन कर सकते हैं।
आज जनपद में लाॅकडाउन अवधि में कोविड-19 संक्रमण के निंयत्रण एवं डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों में अवस्थित बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, कार्यालयों, बैंक एटीएम, मंडी परिसर में फॉगिंग एवं सेनिटाइज़ेशन के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 151 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें, ऋषिकेश में 134, तहसील सदर में 17 चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 317 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से 106 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 29 ली० दुध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 421 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 289 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून पहुँचे 112, देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 205 तथा काठगोदाम हेतु 122 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 42 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल  पास प्राप्त हुई। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1632 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 23355 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!