Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020, देहरादून जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उप जिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम से बचाव के लिए जनमानस को जागरूक करने हेतु किये जा रहे उपायों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों में जागरूकता सम्बन्धी होर्डिंग लगाने के साथ ही बस, बिक्रम, टैम्पों आदि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों पर पोस्टर, बैनर चस्पा करें तथा विभिन्न स्थानों, कालोनियों में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता पम्पलेट भी वितरित कराये जाएं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पैनी निगाह रखते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सेनिटाइजेशन के साथ ही मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यतः पालन करवाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि शीत ऋतु के आगमन के दृष्टिगत अस्थमा से ग्रसित व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए ऐसे व्यक्तियों की निगरानी की जाय कोविड-19 संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर ऐसे व्यक्त्तियों को त्वरित उपचार प्रदान किया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एम्स के चिकित्सकों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय से एक प्रश्नावली (Questionnaire) तैयार किया जाय जिससे होम आईशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से सम्पर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करें, इससे ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी तथा सम्बन्धित को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती करने की स्थिति में समय से चिकित्सालय उपचार हेतु लाया जा सकेगा, जिससे समय से उपचार न मिलने के कारण होने वाली मृत्यु दर में भी कमी आयेगी।
जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सार्वजनिक स्थानों, सब्जी, मण्डी, बाजारों, एटीएम, बैंक एवं अन्य कार्यालय आदि स्थानों पर निरन्तर साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन कार्य किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। आज जनपद अन्तर्गत आइवरमैक्टिन की 2630 टेबलेट वितरित की गयी, जिसमें विकासभवन में 40, जिला पूर्ति कार्यालय में 600, मण्डी समिति में 300, एसडीएच मसूरी में 500, पीएचसी कालसी में 560, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 30, सीएचसी डोईवाला में 600 वितरण हेतु भेजी गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!