Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनपद में स्थिति नियंत्रण में है : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनपद में स्थिति नियंत्रण में है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रशासन द्वारा मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने हेतु सख्ताई बरती जा रही है तथा मानकों का पालन न करने वाले के विरूद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के भीड़-भाड़ वाले बजारों यथा पल्टन बाजार, मोती बजार, आढ़त बाजार, हुनमान चौक, झण्डाबाजार के व्यापारियों से वार्ता कर बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने हेतु व्यवस्था करवाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी है। प्रशासन द्वारा बाजारों पर इसके लिए बारीकी से नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने सपष्ट किया जिन व्यक्तियों को होम क्वोरंटीन किया गया है उनसे होम क्वारेंटीन के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की गई नियमों का पालन न करने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्रवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम प्रभावी है, जिसके चलते कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू के प्रकोप को बढाने वाले  क्रियाक्लापों पर उक्त अधिनियमों की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं जनपदवासियों से अपने घरों एवं दुकानों के सामने सड़क/नालियों में कूड़ा ना डालने की अपेक्षा की है।

जिलाधिकारी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई एवं फागिंग भी की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 68 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें विकासनगर में 12, डोईवाला में 21., ऋषिकेश में 23, तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 12 व्यक्ति शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 307  व्यक्तियों के चालान किये गये

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से 103 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 72 ली० दूध विक्रय किया गया। मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1604 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 22385 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 167 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 149 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 281 व्यक्ति पहुँचे। इसके साथ ही देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 164 तथा काठगोदाम हेतु 241 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 45 काल जिनमें  सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 202 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  180.95 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!