Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी एस.ओ.पी. में वर्णित प्राविधानों का अनिवार्यतः पालन करवाने हेतु अधिकारीयों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निरन्तर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए प्रभावी सर्विलांस एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी एस.ओ.पी. में वर्णित प्राविधानों का अनिवार्यतः पालन करवाया जाए तथा मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों, मण्डियों, होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा मास्क का उपयोग करवाने के साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रति सतर्क रहें, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विभिन्न व्यापारिक प्रष्ठिानों, होटल्स, पार्क आदि स्थानों में जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनिवार्यतः मास्क लगायें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!