Breaking News :
>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

ड्रग्स केस में कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को दी जमानत, बाहर आने के बाद फिर से अपने काम पर पहुँची

आकाश ज्ञान वाटिक, 28 नवम्बर 2020, शनिवार। फेेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते दिनों ड्रग केस लेकर काफी चर्चा में रहे। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी को उनके घर पर नशीला पदार्थ मिला था जिसे जब्त करने के बाद ही एनसीबी के अधिकारियों ने कॉमेडियन और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बाद में दोनों को ड्रग मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन एनसीबी की तरफ से केस की जांच अभी भी जारी है। यही नहीं बाद में उस ड्रग पैडलर को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था जो भारती तक ड्रग्स पहुंचाया करता था। इसी बीच अब भारती सिंह शूटिंग सेट पर लौट आई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है।

भारती सिंह ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद एक बार फिर से अपने काम पर यानी सेट पर पहुंची हैं। कॉमेडियने ने सेट से अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपनी वापसी की जानकारी दी है। भारती सिहं ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वह ‘बाहुबली’ की ‘शिवगामी देवी’ के गेटअप में नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में भारती सिंह के साथ कॉमेडियन और एक्टर  कृष्णा अभिषेक भी नजर आ रहे हैं। जहां भारती ​’शिवगामी’ के गेटअप में हैं तो वहीं कृष्णाा ‘कट्टप्पा’ के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों के साथ मुबीन सौदागर भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बेल मिलन के बाद भारती सिंह ने सबसे पहले गणपति बप्पा को याद किया है, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गणपति बप्पा की एक खूबसूरत फोटो और आरती भी शेयर की है।

भारती सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!