Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों के सफर का काउंटडाउन हुआ शुरू, आइएसबीटी से राजपुर तक चलेंगी स्मार्ट बसें

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार, देहरादून। स्मार्ट सिटी के तहत दून में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों के आरामदायक सफर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दून में पांच इलेक्ट्रिक बसें आ भी चुकी हैं और पहले चरण में आइएसबीटी से राजपुर तक के रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन हर आधे घंटे में सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। कुछ जरूरी औपचारिकताओं के बाद जल्द ये बसें सड़कों पर उतर जाएंगी।

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, मार्च तक 11 और बसें मिलने की उम्मीद है। कुल 30 बसों का संचालक दून में किया जाना है। बसों की उपलब्धता के मुताबिक अन्य रूट पर भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सीईओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि बस कई स्मार्ट फीचर से लैस है। इसमें 26 सीट हैं और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर रखने के लिए जगह दी गई है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए हाइड्रोलिक रैंप की भी सुविधा है। बस को एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बस में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ इमरजेंसी बटन, मोबाइल चार्जिंग सिस्टम समेत कई सुविधाएं हैं।

इलेक्ट्रिक बस की क्षमता की परख के लिए सभी रूट पर इसका ट्रायल किया गया। अच्छी बात यह रही कि बस ने सभी रूट पर बेहतर प्रदर्शन किया।

अगले चरण में इन रूट पर भी चलेगी बस:

  • आइएसबीटी – जौलीग्रांट एयरपोर्ट
  • आइएसबीटी – सहस्रधारा
  • सेलाकुई – रायपुर
  • आइएसबीटी – सेलाकुई
  • आइएसबीटी – रायपुर

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को आइएसबीटी स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाएं परखीं और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के बाद वह आइएसबीटी से राजपुर रोड पर अपने आवास तक स्मार्ट बस में सफर कर पहुंचे। रास्ते में चमचमाती स्मार्ट बस को देखकर कई व्यक्तियों ने हाथ भी दिया और उन्होंने भी बस का सफर किया। स्मार्ट बस का सफर करते हुए दूनवासी खासे रोमांचित नजर आए।

इलेक्ट्रिक बस बस का किराया

  • पहले 04 किमी तक  :  10 रुपये
  • 05 से 07 किमी तक  :  15 रुपये
  • 08 से 10 किमी तक   :  20 रुपये
  • 11 से 13 किमी तक   :   25 रुपये
  • 14 से 17 किमी तक   :   30 रुपये
  • 18 से 21 किमी तक  :   35 रुपये
  • 22 से 25 किमी तक  :   40 रुपये
  • 26 से 30 किमी तक  :  45 रुपये
  • 31 से 35 किमी तक   ;   50 रुपये
  • 36 किमी व अधिक   :   55 रुपये

आइएसबीटी-राजपुर रूट के स्टॉपेज

आइएसबीटी, शिमला बाईपास, माजरा, आइटीआइ निरंजनपुर, निरंजनपुर सब्जी मंडी, पटेलनगर पुलिस चौकी, लालपुल, होटल कैलिस्टा, मातावाला बाग, प्रेमसुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, साइबर थाना, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क, सेंट जोजफ्स एकेडमी, सचिवालय, बहल चौक, पैसिफिक ब्लू होटल, दिलाराम चौक, मधुबन होटल, अजंता चौक, ऑफिसर्स मेस, सर्वे ऑफ इंडिया, एनआइवीएच, जाखन, पैसिफिक मॉल, इंदरबाबा मार्ग, मसूरी डायवर्जन, साईं मंदिर, टिहरी हाउस/जीआरडी संस्थान, राजपुर।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!