Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
ताज़ा खबरेंदेश

चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप – अब तक 636 लोगों की मौत, 31 हजार से ज्यादा लोग पीड़ित

आकाश ज्ञान वाटिका। ७ फ़रवरी, २०२० (शुक्रवार)। चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि चीन के कोरोनोवायरस महामारी में मरने वालों की संख्या 636 हो गई, चीन में अबतक कुल 31 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में 73 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पूरे चीन में बुधवार को 3,694 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें से 2987 मामले अकेले मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए। 73 में से 70 मौतें भी इसी प्रांत में हुईं। हुबेई की राजधानी वुहान से ही चीन समेत दुनिया के 31 देशों में यह वायरस फैल चुका है। वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए अपनी उड़ानें बंद या सीमित कर दी हैं। कई देशों ने चीन से लगती अपनी सीमाएं भी सील कर दी हैं।

चीन में 19 विदेशी भी पीड़ित

चीन के विदेश मंत्रलय ने बताया कि देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मंत्रलय ने हालांकि पीड़ितों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले चीन में चार पाकिस्तानी और दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के संक्रमित होने की खबर आई थी।

जेनेवा में जमा होंगे विशेषज्ञ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वायरस की रोकथाम के लिए जेनेवा में 11 और 12 फरवरी को सैकड़ों विशेषज्ञ जमा होंगे। इस दो दिनी सम्मेलन के दौरान दवाओं और वैक्सीन के विकास में तेजी लाने पर चर्चा होगी। डब्ल्यूएचओ की अगुआई में कई देशों के विशेषज्ञों का एक दल चीन का भी दौरा करेगा।

वुहान से लाए गए सभी भारतीयों के टेस्ट निगेटिव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने बताया है कि वुहान से दो विमानों के जरिये लाया गया कोई भी भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं मिला है। उन सभी के टेस्ट निगेटिव आए हैं। उन्हें दिल्ली के आसपास स्थित सेना और आइटीबीपी द्वारा स्थापित अलग कक्षों में रखा गया था। मालूम हो कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित तीन मरीज मिले हैं। तीनों ही केरल के हैं और वुहान यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वह खुद ही स्वदेश लौटे थे और अस्पताल भी पहुंचे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!