Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड पर कोविड-19 का कहर जारी, अब एक्ट्रेस कृति सेनन हुई कोरोना पॉज़िटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। बॉलीवुड पर कोरोना वायरस पैनडेमिक का प्रकोप लगातार बना हुआ है। जुग जुग जियो की स्टार कास्ट का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद अब कृति सेनन को कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसका एलान किया और बताया कि वो ठीक होने के बाद काम पर लौटेंगी।

कृति ने एक नोट साझा करके बताया- मैं आप सबको सूचित करना चाहती हूं कि मैं कोविड-19 पॉज़िटिव हो गयी हूं। चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि मैं पूरी तरह ठीक हूं और बीएमसी और अपने डॉक्टर की सलाह के मुताबिक क्वारंटाइन में हूं। मैं इस मुश्किल से निकल जाऊंगी, आराम करूंगी और जल्द काम पर लौटूंगी। मैं सभी शुभकामनाएं पढ़ रही हूं और लगता है कि वो असर कर रही हैं। दोस्तों सुरक्षित रहिए। पैनडेमिक अभी गया नहीं है।

कृति के कोविड-19 पॉजिटिव होने की ख़बरें मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में छायी हुई थीं, मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। बताया जाता है कि कृति चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ एक फ़िल्म की शूटिंग कर रही थीं। कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद कृति घर लौट गयी हैं। इससे पहले जुग जुग जियो की स्टार कास्ट में वरुण धवन, नीत कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोविड-19 पॉज़िटिव हो चुके हैं। संयोग से यह टीम भी चंडीगढ़ में ही शूट कर रही थी। कोविड-19 रिपोर्ट आने के बाद फ़िल्म की शूटिंग कुछ दिनों के रोक दी गयी है।

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू होने से पहले कोरोना वायरस की चपेट में आये थे और कई दिन कर अस्पताल में भर्ती रहे थे। उनके साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी पॉजिटिव हुए और अस्पताल में भर्ती रहे थे।

शूटिंग के दौरान कोविड-19 की चपेट में आने वालों में नेल पॉलिश की स्टार कास्ट भी शामिल है। मानव कौल और आनंद तिवारी का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया, जिसके बाद नेल पॉलिश की शूटिंग रोक दी गयी थी। हालांकि, लीड एक्टर अर्जुन रामपाल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी, मगर एहतियातन उन्हें भी क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।

इनके अलावा, जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस तनाज़ ईरानी को भी कोविड-19 पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई है। तनाज़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पॉज़िटिव हो गयी हैं। तनाज़ ने लिखा कि वो उम्मीद करती हैं कि उन्होंने किसी को संक्रमित नहीं किया होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!