Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार सामने आ रहे रिकॉर्डतोड़ मामले में आम आदमी पार्टी सरकार के चिंता बढ़ा दी है। हालात के मद्देनजर शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। इस बीच हालात की समीक्षा के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में एक अहम बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे होगी। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य महकमों से जुड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।

 विदित रहे कि बृहस्पतिवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 16999 मामले सामने आए, जबकि 112 लोगों की जान चली गई। इतनी ज्यादा संख्या में मामलों के आने से दिल्ली में संक्रमण दर एक दिन में ही 15.92 फीसद से बढ़कर 20.22 फीसद पर पहुंच गई, जो इस साल में सबसे ज्यादा है। वहीं, पिछले साल कोरोना का संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक यह पहला मौका है जब सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हजार से अधिक पहुंची है। ऐसे में मरीजों को सही इलाज मिल पाना मुश्किल हो गया है। थोड़ी राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 13,014 मरीज ठीक हुए है लेकिन चिंताजनक यह है कि लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा 121 मरीजों की मौत हो गई जो पिछले 143 दिन में सबसे ज्यादा है।

[highlight]संक्रमण बढ़ने के कारण एक दिन में 1063 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस वजह से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन 8661 हो गए हैं। एक दिन पहले 7598 कंटेनमेंट जोन थे। अधिकारियों की मानें तो नई लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है, ऐसे में मामले लगातार बढ़ेंगे।[/highlight]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!