Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना वायररस: रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, २४ मार्च, २०२०, देहरादून। कोरोना वायरस(COVID-19) महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात बजे देश को संबोधित करूंगा।

मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर गुरुवार (19 मार्च 2020) को भी शाम आठ बजे देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से अपील की थी कि वह रविवार (22 मार्च 2020) को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाएं। उन्होंने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आव्हान किया था। इसके साथ ही उन्होंने रविवार शाम को लोगों से अपील की थी कि वह इस महामारी से लड़ने वाले मेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों सहित अन्य का धन्यवाद देने के लिए शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए घरों की बालकनी से घंटी, थाली, ताली व शंख आदि बजाने का आव्हान किया था। पीएम मोदी की इस अपील का पूरे देश में व्यापक असर देखने को मिला था।

अब एक बार फिर प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी को लेकर देशवासियों को संबोधित करने की घोषणा की है तो इसके साथ ही कयासबाजी भी शुरू हो गई है। मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू सफल रहने के बाद सोमवार को कई राज्यों में लॉक डाउन घोषित किया गया था। बावजूद काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते और सड़कों पर घूमते देखे गए थे। इस पर प्रधानमंत्री में नाखुशी जताई थी। इसके बाद सोमवार शाम केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के निर्देश जारी किये गए थे।

प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार शाम को तीन राज्यों (पंजाब, पुडुचेरी और महाराष्ट्र) में कर्फ्यू घोषित कर दिया था। इसके अलावा 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। बावजूद आज मंगलवार सुबह भी लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। पुलिस को लोगों को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। राजस्थान में पुलिस ने एक शादी समारोह से दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। शादी समारोह में तकरीबन 60-70 लोग शामिल थे। राजस्थान पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बल प्रयोग भी कर रही है। उधर दिल्ली सरकार ने भी सोमवार शाम को ही लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए, मंगलवार से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के संकेत दे दिए थे। दिल्ली में आपात सेवाओं से जुड़े लोगों के कर्फ्यू पास भी बनाए जा रहे हैं। बिना कर्फ्यू पास के किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली सरकार भी जल्द ही कर्फ्यू की घोषणा कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!