Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर बढ़ा, दक्षिण कोरिया में 2000 से अधिक संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ थमने के बाद फिर बढ़ता दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद नए मामलों में तेजी आई है। मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से यह वायरस पूरे चीन समेत दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 433 नए मामलों की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले 406 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 78,824 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

भारत सरकार ने उठाया कदम

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल(Visa on Arrival) की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के हवाले से यह जानकारी दी है।

बुधवार को 29 पीडि़तों ने दम तोड़ा। करीब एक माह के बाद एक दिन में मौत का यह सबसे कम आंकड़ा है। चीन में कोरोना अब तक 2,788 लोगों की जान ले चुका है। स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि वुहान समेत हुबेई के हालात अब भी जटिल और गंभीर बने हुए हैं। देश के दूसरे क्षेत्रों को संक्रमण फिर बढ़ने के खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दक्षिण कोरिया में 2000 से अधिक मामले

सियोल, एपी। दक्षिण कोरिया में एक दिन में रिकॉर्ड 505 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसको लेकर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो गई है। इस कोरियाई देश में 20 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद अब तक 13 पीडि़तों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना सालाना सैन्य अभ्यास टालने का एलान किया है। एक अमेरिकी और 22 कोरियाई सैनिक भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।

जापान में सभी स्कूल बंद करने की अपील

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दो मार्च से कुछ हफ्तों के लिए देशभर के सभी स्कूलों को बंद करने की अपील की। जापान में करीब 200 मामले सामने आए हैं और तीन की मौत हुई है।

ईरान में 26 की गई जान

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा 245 हो गया है। ईरान के पड़ोसी देशों ने अपने यहां सतर्कता बढ़ा दी है। इराक ने छह मामले सामने आने के बाद स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कैफे, सिनेमा और अन्य सार्वजनिक स्थल सात मार्च तक बंद कर दिए हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!