Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समस्त देशवासियों ने एकजुटता दिखाई

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, दिनांक 5 अप्रैल 2020, रविवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समस्त देशवासियों आज, रविवार रात 9 बजे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एकजुटता दिखाई। लोगों ने 9 बजे से 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर कैंडल और दीपक जलाये। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के सीएम केसीआर, बाबा रामदेव, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि के आलावा प्रधानमंत्री की माताजी ने भी दीप जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों जैसे फिल्म जगत की हस्तियां, उद्योग जगत से जुड़े लोगों आदि ने भी दीपक जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ इस मुहीम में अपनी एकजुटता दिखाई।
इस दौरान देश भर में दिवाली जैसा नजारा दिखाई दिया।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भारतीय सेना ने भी एलओसी के अग्रिम मोर्चे पर दीपक जलाकर कोरोना से जंग का संकल्प लिया।

आज देशवासियों ने संकल्प लिया कि एकजुटता के साथ दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को हरा कर दूर भगाएंगे। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों की लाइटें बुझाकर दीये, मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी की।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!