Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना-कहर : उत्तराखण्ड में आज मिले रिकॉर्ड 1637 कोरोना पॉजिटिव मामले, देहरादून में सर्वाधिक 623 मामले

अलर्ट : उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में एक दिन में ही रिकॉर्ड 1637 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जाने एवं अकेले देहरादून जनपद में 24 घंटे के अंदर 623 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

  • बेकाबू होता कोरोना संक्रमण के कहर से बचने के लिए अब खुद ही कड़े कदम उठायें व सावधानियाँ बरतें।
  • जब तक बहुत ही जरुरी न घर से बहार नहीं निकालें।
  • फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें। दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 सितम्बर 2020,देहरादून। उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में एक दिन में ही रिकॉर्ड 1637 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जाने एवं अकेले देहरादून जनपद में 24 घंटे के अंदर 623 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। एक दिन में राज्य में कोरोना संक्रमण से 12 व्यक्तियों की मृत्यु होना, जबकि कर शनिवार को मृत्यु का आँकड़ा 14 था, जो एक बहुत ही गम्भीर विषय एवं चिंता का विषय है। इसलिए अब हर किसी को अपनी रक्षा खुद करनी है।
प्रदेश में बढ़ता ही जा रहा है कोरोना संक्रमण का कहर। आज 1009 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर, डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 21040 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं लेकिन नए कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ने से कोरोना संक्रमित मरीजों की ठीक होने की दर घटकर 65.81 फीसदी हो गयी है। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 414 पहुँच गया है। 122 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 10397 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज सबसे ज्यादा 623 मामले देहरादून जनपद से सामने आए हैं।
आज 7291 सैंपलों को जाँच के लिए भेजा गया है। अभी कुल 11,797 सैंपलों की जाँच रिपोर्ट आनी बाकी है।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड में जिलेवार आज, रविवार, 13 सितम्बर 2020 को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या:

देहरादून : 623
हरिद्वार : 318
उधमसिंह नगर : 240
नैनीताल : 211
पौड़ी गढ़वाल : 57
उत्तरकाशी : 47
पिथौरागढ़ : 34
चम्पावत : 32
टिहरी गढ़वाल : 27
अल्मोड़ा : 16
बागेश्वर : 13
रुद्रप्रयाग : 12
चमोली : 7
कुल : 1637 [/box]

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 65.81 %.

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:

  • शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
  • आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
  • जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें। भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
  • घर में किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते ही पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लेट हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
  • यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ो को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
  • हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
  • गरम पानी का सेवन करें। [/box]

[highlight]हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, आकाश ज्ञान वाटिका परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।[/highlight]

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/record-1115-corona-positive-cases-reported-in-uttarakhand-and-290-in-dehradun-district-today/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *