Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
देश

कोरोना वायरस: दिल्ली में कोरोना से हुई बुजुर्ग महिला की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस की वजह से मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अऩुसार, महिला राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थी।  कोरोना के संक्रमण से यह देश में दूसरी और दिल्ली में पहली मौत है। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि की है।

कोरोना का एक नया मामला आया सामने

इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित एक नए मामले की पुष्टि हुई है। मरीज दिल्ली का रहने वाला है। इसके साथ ही दिल्ली में पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई हैं।

विदेश से लौटे शख्स की वजह से बुजुर्ग महिला हुई थी बीमार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनकपुरी के रहने वाले 46 वर्षीय शख्स जापान व इटली से लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इसके बाद परिवार के नौ सदस्यों को आइसोलेट करा दिया गया। बाद में उनकी मां भी इस बीमारी की चपेट में आ गई थीं। परिवार के लोगों के अनुसार, करीब एक सप्ताह से आरएमएल अस्पताल में बुजुर्ग महिला भर्ती थीं। कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडि़त होने से पहले उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। अस्पताल में भर्ती होने पर जांच में पता चला कि उन्हें मधुमेह भी है और शुगर का स्तर (300-350 मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर) काफी बढ़ा हुआ था। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उन्हें निमोनिया भी हो गया था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य महानिदेशालय का कहना है कि रात करीब 8:30 बजे उनकी मौत की सूचना अस्पताल से मिली। उन्हें कोरोना के साथ साथ को-मॉर्बिडिटी भी थी। अस्पताल से डेथ-समरी मंगाई गई है। असमंजस में परिजन बुजुर्ग महिला के परिजन इस बात को लेकर असमंजस में है कि दाह संस्कार के लिए उन्हें डेड बॉडी उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। परिजनों ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क करने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।

सफदरजंग अस्पताल में 15 मरीज हैं भर्ती

सफदरजंग अस्पताल में कोरोना से पीडि़त 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से एक मरीज को शुक्रवार को बीमारी से पीडि़त होने की पुष्टि हुई। यह मरीज दिल्ली का बताया जा रहा है जो नोएडा में काम करते थे। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां भर्ती मरीजों में से सात मरीजों की हालत ठीक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!