Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
देश

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक मरने वालों की संख्या 2,345 हुई

चीन में कोरोना वायरस के 397 नए मरीजों की 21 फरवरी को पुष्टि हुई। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार देश में अब तक इससे संक्रमिक मरीजों की कुल संख्या 76,288 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या शुक्रवार 21 फरवरी तक 2,345 तक पहुंच गई।

चीन में शुक्रवार को इससे 109 लोगों की मौत हो गई। हुबेई प्रांत में 106 नई मौतों की सूचना दी है, जिनमें से 90 लोगों की मौत वुहान में हुई है। वुहान में पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

1,361 नए संदिग्ध मामले सामने आए

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीनी स्वास्थ्य आयोग के अनुसार शुक्रवार को 1,361 नए संदिग्ध मामले सामने आए। आयोग ने कहा कि शुक्रवार को 2,393 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गंभीर मामलों की संख्या घटकर 11,477 हो गई। ऐसे 156 मामलों में घटौती हुई है। आयोग ने कहा कि 5,365 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है। अबतक उपचार के बाद कुल 20,659 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

चीन के बाहर कोरोना वायरस के मामले

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक, चीन के बाहर कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या जापान में 727, दक्षिण कोरिया में 346, सिंगापुर में 86, हांगकांग मेंं 69, थाईलैंड  मेंं 35, ताइवान  मेंं 26, मलेशिया में 22 में दर्ज की गई।

ईरान में 18 लोग संक्रमित

ईरान में 18, इटली में 17, ऑस्ट्रेलिया में 17, जर्मनी में 16, वियतनाम में 16, अमेरिका में 16, फ्रांस में  12, मकाऊ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है। यूके, यूएई और कनाडा में नौ, भारत और फिलीपींस में तीन, रूस और स्पेन दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन के बाहर मौत

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार इजरायल, मिस्र, लेबनान, कंबोडिया,फिनलैंड, नेपाल, श्रीलंका, स्वीडन और बेल्जियम में एक-एक मामलो की पुष्टि हुई है।  चीन के बाहर ईरान में चार, जापान में तीन, दक्षिण कोरिया और हांगकांग में दो, इटली, फ्रांस और फिलीपींस में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!