Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

कोरोना वायरस: तमिलनाडु में 54 साल के आदमी की अस्पताल में मौत

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच तमिलनाडु में कोरोना वायरस से पहले मरीज की मौत हुई है।समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयबास्कर के हवाले से जानकारी दी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक 54 साल के आदमी की बुधवार तड़के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस से यह पहली मौत का मामला है।

स्वास्थ्य मंत्री सी विजय बास्कर के मुताबिक इस व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर था और इसकी लंबी बीमारी का मेडिकल इतिहास था। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, राजू अस्पताल में एमडीयू में कोविड​​-19 पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। इस मरीज का स्टेरॉयड पर निर्भर सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के साथ उच्च रक्तचाप के कारण हाई ब्लड शुगर सहित लंबी बीमारी का मेडिकल इतिहास था।

गौरतलब है कि मंगलवार को राज्य में Covid ​​-19 के तीन महिलाओं सहित छह और मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद, यहां कुल मामलों की संख्या 18 तक पहुंच गई है।

कर्नाटक में आठ नए मामले मिले

कर्नाटक में आठ नए केस सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से चार लोग मेंगलुरु के हैं, जो केरल के कासरगोड के रहने वाले हैं और हाल ही में दुबई और सऊदी अरब से लौटे थे।

तेलंगाना में आंकड़ा 35 पर पहुंचा

तेलंगाना में दो नए मामले मिले हैं और इनकी संख्या 35 हो गई है। राजस्थान में पांच नए केस सामने आए हैं और इनकी संख्या 32 हो गई है, जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और गुजरात में अभी तक 33-33 संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में 30, हरियाणा में मंगलवार को तीन नए केस सामने आए और इनकी संख्या 31 हो गई, जिनमें 14 विदेशी हैं। पंजाब में अभी तक 29 संक्रमित पाए गए हैं। लद्दाख में अभी तक 13 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से दो अब ठीक हो चुके हैं। बंगाल में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है, जबकि आंध्र प्रदेश में आठ संक्रमित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में दो नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। चंडीगढ़ में सात केस अब तक सामने आए हैं। जबकि, जम्मू-कश्मीर दो नए मामले मिले हैं और इनकी संख्या छह हो गई है। उत्तराखंड में चार-चार, हिमाचल प्रदेश में तीन, बिहार और ओडिशा में अब तक दो-दो मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में एक-एक केस अब तक मिला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!