Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
देश

देश में कोरोना के मामलों में आया उछाल, 24 घंटे में करीब 90 फीसद केस बढ़े

देश में कोरोना वायरस फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मामलों को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2,183 नए मामले सामने आए हैं।

बता दें कि एक ही दिन में देश में कोरोना के मामलों में करीब 90 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 17 अप्रैल को कोरोना के 1150 मामले दर्ज किए गए थे। इसी बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 2,61,440 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल यानी 17 अप्रैल तक कुल 83,21,04,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

11,500 के पार एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1985 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 11,542 हो गए हैं। साथ ही मृतकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान 214 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक कोरोना के कारण 5,21,965 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 4,30,44,280 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 4,25,10,773 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

एक महीने बाद दो हजार से ज्यादा मामले

गौरतलब है एक महीने बाद कोरोना के नए मामले दो हजार से ज्यादा दर्ज किए गए हैं। आखिरी बार दो हजार से ज्यादा केस 18 अप्रैल को सामने आए थे। उस दिन कोरोना के 2075 केस सामने आए थे।

डेली पाजिटिविटी दर भी बढ़ी

इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी दर में भी बढ़ोतरी हुई है। डेली पाजिटिविटी दर रविवार (0.31) फीसद के मुकाबले सोमवार को बढ़कर 0.83 हो गई है। जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 0.27 फीसद से बढ़कर 0.32 फीसद हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!