Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

कोरोना संकट में प्रदेश के पर्यटन उद्योग, कारोबारियों और कार्मिकों को बड़ी राहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2020, शुक्रवार। कोरोना संकट काल में लॉकडाउन से परेशानहाल प्रदेश के पर्यटन उद्योग, इससे जुड़े कारोबारियों और कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल ने तय किया कि पर्यटन महकमे और अन्य विभागों में पर्यटन व्यवसाय में पंजीकृत एक लाख से ज्यादा इकाइयों में कार्यरत 2.15 लाख और ऑटो, ई-रिक्शा में पंजीकृत 27 हजार कर्मचारियों समेत कुल 2.43 लाख कार्मिकों को एकमुश्त एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल होम स्टे योजना के तहत लिए गए ऋण पर अप्रैल से जून माह तक ब्याज नहीं देना होगा। इस ब्याज का भुगतान सरकार करेगी।

पर्यटन व्यवसायियों को वार्षिक जल मूल्य वृद्धि में राहत देते हुए छह फीसद की छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसीतरह तकरीबन दो लाख परिवहन व्यवसायियों को वाहन के परमिट और मोटरयान कर में छूट देने पर मुहर लगाई गई। सरकार ने शराब कारोबारियों को भी तीन माह के अधिभार भुगतान से राहत दी गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल की गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक में करीब 15 बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इनमें 14 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया, जबकि शेष उद्योगों की मांग पर श्रम कानूनों में संशोधन के मामले में विचार करने को श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में दो सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई। उपसमिति के दूसरे सदस्य शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक हैं। सरकार के प्रवक्ता व काबीना मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन अवधि में पर्यटन, परिवहन और शराब के कारोबार को नुकसान हुआ है।

मंत्रिमंडल ने इन सभी कारोबारियों को राहत दी है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग और अन्य विभागों में पर्यटन से संबंधित 82579 पंजीकृत इकाइयों में 215116 कार्मिक कार्यरत हैं। पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत परिवहन व्यवसाय से जुड़े ऑटो व ई-रिक्शा के पंजीकृत 27239 कार्मिक हैं। इन सभी को एक हजार रुपये प्रति कार्मिक एकमुश्त सहायता डीबीटी से दी जाएगी। इससे सरकार पर 25 करोड़ का व्ययभार पड़ेगा। पर्यटन विभाग की ओर से राफ्टिंग गाइड आदि को करीब 35 लाख की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। इस श्रेणी के लिए धनराशि एक हजार से कम नहीं होगी।

कैबिनेट फैसले:

  • पर्यटन में पंजीकृत इकाइयों में कार्यरत ऑटो रिक्शा चालक समेत 2.43 लाख कार्मिकों को एकमुश्त एक हजार रुपये की मदद ।
  • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना और दीनदयाल होम-स्टे योजना में अप्रैल से जून तक ऋण ब्याज पर छूट मिलेगी ।
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति की अवधि को एक वर्ष का विस्तार दिया गया जिस पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • आबकारी होटल, रेस्टोरेंट बार शुल्क में तीन माह की छूट ।
  • पर्यटन से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के संचालन को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाने को मंजूरी
  • स्थानीय निकाय पर्यटन इकाइयों को अपने स्तर से पंजीकरण या नवीनीकरण, शुल्क में एक वर्ष की छूट दे सकेंगे ।
  • पर्यटन उद्योग और कारोबारियों को चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक जल मूल्य वृद्धि की प्रचलित दर 15 फीसद के स्थान पर नौ फीसद करने का निर्णय, छह फीसद छूट से कारोबारियों को 1.87 करोड़ का लाभ
  • सार्वजनिक वाहन व्यवसायियों के सालाना परमिट नवीनीकरण की फीस और मोटरयान कर में तीन माह की छूट, सरकार करेगी भरपाई

कैबिनेट के प्रमुख फैसले: 

  • कोविड-19 को लेकर बॉर्डर पर प्रवासियों को क्वारंटाइन किए जाने के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर सरकार पूरा पक्ष हाईकोर्ट के समक्ष रखेगी
  • उद्योगों की मांग पर श्रम कानूनों में संशोधन के संबंध में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित, काबीना मंत्री मदन कौशिक समिति में शामिल
  • 15वें वित्त आयोग के अनुदान में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की हिस्सेदारी 35, 30 व 35 फीसद को बदलकर 75, 10 और 15 फीसद करने को मंजूरी
  • शहरी निकायों के कुल अंशदान में से 3.54 फीसद छावनी परिषदों को देने का निर्णय
  • उत्तराखंड जोत चकबंदी नियमावली 2020 को मंजूरी दी, इसके तहत नाम, परिभाषा, नोटिस भेजना, अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया तय
  • पेयजल संस्थान के प्रबंध निदेशक पद की चयन प्रक्रिया में वार्षिक प्रविष्टि के लिए समयसीमा आठ वर्ष की जगह पांच वर्ष करने का निर्णय
  • मदिरा दुकानों को लॉकडाउन में बंद रहने की अवधि में अधिभार से राहत
  • मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना लागू करने को स्वीकृति
  • बीज क्रय टीडीसी के अतिरिक्त कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, टिहरी भरसार विश्वविद्यालय एवं आईसीएआर से करने को अनुमति
  • राज्य वन्यजीव अवैध शिकार अपराध रोकथाम के लिए 14 पदों का सृजन -स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के लिए बिना अवकाश पांच वर्ष की अनुपस्थिति पर सेवा समाप्त होगी -सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में लोक सेवा आयोग के माध्यम से सूचना अधिकारी के पद पर हिन्दी विषय की अनिवार्यता समाप्त
  • सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के एकीकरण के बाद समग्र शिक्षा अभियान के 1959 पदों के ढांचे पर मुहर
  • श्रम सुधार के अंतर्गत उद्योग श्रमिकों को बोनस नवंबर के बजाए 31 मार्च तक दे सकेंगे

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *