Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित अस्पताल में भी अब कोरोना के मरीजों का किया जाएगा उपचार, आवश्यक सुविधा युक्त 130 बेड की होगी व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून।  छावनी परिषद देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित अस्पताल में भी अब कोरोना के मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसे कोविड-हॉस्पिटल में तब्दील किया जा रहा है। अस्पातल में आवश्यक सुविधा युक्त 130 बेड की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी भी उपस्थित थे।

मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस अस्पताल परिसर में 130 बेड की व्यवस्था कर दी जाएगी। इससे यहां पर भी पीड़ितों को उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राज्य सरकार तमाम विकल्प खंगाल रही है। इसी के तहत राजपुर स्थित शाक्या अस्पताल में भी कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणोश जोशी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। बताया गया कि 60-70 बेड की व्यवस्था यहां हो सकती है। मंत्री ने जिलाधिकारी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज व कोरोनेशन अस्पताल में 60-70 ऑक्सीजन बेड अगले दो दिन में शुरू हो जाएंगे। स्पोट्र्स कॉलेज में संचालित कोविड-केयर सेंटर में ऑक्सीजन बेड के लिए सेटअप लगभग तैयार है। वहीं तीन चिकित्सक, पांच स्टाफ नर्स व दो फिजीशियन (ऑनकॉल) भी मिल गए हैं। बस अब सीपीयू मिलने का इंतजार है। सेंटर के इंचार्ज डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि यहां 200 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। जिनमें 30-40 बेड तुरंत ही शुरू कर दिए जाएंगे। उधर, कोरोनेशन अस्पताल की नई इमारत में भी ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था बना ली गई है। फिलवक्त ऑक्सीजन लाइन की टेस्टिंग की जा रही है। वहीं स्टाफ की डिमांड भी विभाग को भेजी गई है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि स्टाफ मिलते ही मरीज भर्ती किए जाने लगेंगे। करीब 30 ऑक्सीजन बेड एकाध दिन में ही शुरू कर दिए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!