Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, पिछले 24 घंटों में सामने आए 133 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2020, बुधवार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामले में 133 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक दिन में आए कोरोना के नए मामलों की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है। कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मौत हो गई।

ऊधमसिंहनगर के काशीपुर स्थित एलडी भट्ट अस्पताल में 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत होने पर उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। वहीं सहारनपुर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति की दून अस्पताल में मौत हुई है। उन्हें गुर्दे में संक्रमण के चलते टर्नर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मंगलवार सुबह दून अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

उत्तराखंड में अब तक 2535 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 1602 स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 888 एक्टिव केस हैं। 15 मरीज राज्य से बाहर चल गए हैं। कोरोना संक्रमित 30 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1759 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 133 मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊधमसिंहनगर मे सबसे अधिक 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक युवक का सैंपल उसकी मौत के बाद लिया गया था। इसके अलावा चार स्थानीय हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। जबकि तीन पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

बाकी लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुंबई व गुरुग्राम से वापस लौटे हैं। देहरादून में भी 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें सहारनपुर निवासी एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश के एक स्वास्थ्य कर्मी, निजी अस्पताल की दो नर्सों, मसूरी के बालरेगंज निवासी युवती व अर्धसैनिक बल के एक जवान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

वहीं चेन्नई, नोएडा व गाजियाबाद से लौटे तीन लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो स्थानीय लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, जबकि 13 अन्य लोगों की भी ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। पौड़ी में भी 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन लोग स्थानीय व एक बहरीन से लौटा शख्स है।

एक पूर्व में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया व्यक्ति है। जबकि अन्य लोग दिल्ली, गाजियाबाद व मुंबई से लौटे हैं। टिहरी में महाराष्ट्र से लौटे 14 और लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक अन्य शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। अल्मोड़ा में भी दिल्ली-एनसीआर से लौटे 14 और व्यक्ति कोरोना की चपेट में हैं। हरिद्वार में कोरोना के नौ नए मामले मिले हैं।

ये लोग दिल्ली, मुजफ्फरनगर, फरीदाबाद, भिवानी व सहारनपुर से वापस लौटे हुए हैं। नैनीताल में भी आठ मामले हैं। इनमें एक दिल्ली से लौटा शख्स है, जबकि अन्य की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर में दिल्ली, हरियाणा व गाजियाबाद से लौटे चार लोग संक्रमित मिले हैं। चमोली में दिल्ली से आए चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं उत्तरकाशी में पांच और रुद्रप्रयाग व चंपावत में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।

किसी भी गंभीर मरीज को कोविड एवं नान कोविड के फेर में अस्पताल से न लौटाया जाए : डीएम

  • शहर के कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी प्रसूता को उपचार न मिलने के कारण हुई मौत के बाद अब देहरादून जिला प्रशासन हरकत में आया है। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोनेशन, गांधी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एम्स के अधिकारियों की बैठक ली।
  • उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी गंभीर मरीज को कोविड एवं नान कोविड के फेर में अस्पताल से न लौटाया जाए। उसे स्टेबल करने के बाद ही दूसरे अस्पतालों में भेजा जाए। वहीं, अस्पतालों में समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
  • मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीसी रमोला ने बताया कि कोरोना से संबंधित मरीज दून अस्पताल और नॉन कोविड गांधी या कोरोनेशन अस्पताल जाएंगे। नान कोविड में किसी मरीज के गंभीर होने पर उन्हें श्री महंत इन्दिरेश या एम्स भेजा जाएगा। समन्वय को एक नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है। निजी अस्पतालों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

इलाज करवाने अस्पताल आए व्यक्ति की मौत

  • इलाज करवाने देहरादून के प्रेमनगर स्थित अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति की ओपीडी के बाहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोविड टेस्ट होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसओ प्रेमनगर धर्मेद्र रौतेला ने बताया कि 45 वर्षीय अरुण गुप्ता पुरानी मिट्ठी बेरी में अपनी मां के साथ रह रहा था।

मूल रूप से दिल्ली निवासी अरुण प्रेमनगर स्थित कार जोन वर्कशाप में काम करता था। चार-पांच दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में वर्कशाप का ही एक कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा और ओपीडी की पर्ची बनवाकर लौट गया। अरुण गुप्ता बाहर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, इसी बीच थोड़ी ही देर में वह अचेत हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिफेंस कॉलोनी में क्वारंटाइन व्यक्ति बाहर घूमता मिला, मुकदमा

देहरादून की डिफेंस कॉलोनी में क्वारंटाइन व्यक्ति बाहर घूमता मिला। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिफेंस कॉलोनी की पुलिस चौकी इंचार्ज नीमा रावत को सूचना मिली थी कि सेक्टर 4 में प्रशांत कुमार, जो बिहार से घर आया हुआ है वह सामान लेने के लिए बाहर गया हुआ है। गोरखपुर चौक पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!