Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के अब तक कुल 5300 मामले, 3349 हुए स्वस्थ्य, बुधवार को सबसे ज्यादा 451 लोगों में कोरोना की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2020, गुरुवार। उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। प्रदेश में बुधवार को 451 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना की दस्तक होने से अब तक, यह पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले आए हैं। नए मरीजों में प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धा पुलिस, डॉक्टर, नायब तहसीलदार के साथ ही एसएसबी जवान भी शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि पिछले पंद्रह दिन में प्रदेश में दो हजार से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

अब तक उत्तराखंड में कोरोना के 5300 मामले आ चुके हैं। जिनमें 3349 स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना संक्रमित 1856 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों व कोविड-केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 38 राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा 57 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 47 वर्षीय एक महिला की मौत बुधवार को एम्स ऋषिकेश में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला हाइपरथाइरॉयडिज़्म व सांस रोग से पीड़ित थी।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 4191 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। इनमें 3740 की रिपोर्ट निगेटिव और 451 की पॉजिटिव आई है। हरिद्वार में कोरोना की बड़ी मार पड़ी है। यहां पर 204 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 169 पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं। ऊधमसिंहनगर में 98 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गदरपुर थाने को सील कर दिया गया। देहरादून में 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें 38 सेलाकुई व हरिद्वार स्थित औद्योगिक इकाइयों के कामगार या उनके संपर्क में आए लोग हैं। पिथौरागढ़ में एसएसबी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर से वापस लौटे थे। अल्मोड़ा में नायब तहसीलदार व एक डॉक्टर समेत चार लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। नायब तहसीलदार ने बीती 14 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के क्षेत्र में आने पर उनकी अगवानी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!