Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में एक बार फिर से तेजी से फैलने लगा है कोरोना संक्रमण, 13 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। आलम ये है कि तीन दिन में राज्य में 13 हजार 702 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 24255 तक पहुंच गए हैं। देहरादून जिले की बात करें तो यहां बीते तीन दिन से कोरोना के केस 1600 के पार ही मिल रहे हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ बढ़कर 386951 पहुंच गया है। हालांकि, 347175 संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 7460 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 24255 मामले एक्टिव हैं, जबकि 8061 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं।

दून में कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा पिछले तीन दिन से 1600 से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार के हेल्थ बुलेटिन में भी कोरोना के 1601 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बुधवार को 1678 व मंगलवार को 1687 नए मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सबसे ज्यादा मामले देहरादून जिले में देखने को मिले हैं। यहां 128873 मामले सामने आए हैं। वहीं, इसके बाद हरिद्वार में 57762 और नैनीताल में 45871 मामले सामने आ चुके हैं। मामलों में लगातार हो रहे इजाफे से सरकार के साथ ही आम जन की भी चिंता बढ़ गई है।

जिला- कोरोना केस- ठीक हुए

अल्मोड़ा-13845-11822

बागेश्वर-6474-5940

चमोली-13158-12147

चंपावत-8353-7715

देहरादून-128873-114435

हरिद्वार-57762-51839

नैनीताल-45871-41327

पौड़ी गढ़वाल-19963-16909

पिथौरागढ़-11085-10274

रुद्रप्रयाग-9224-8622

टिहरी गढ़वाल-16912-14981

यूएस नगर-42440-38811

उत्तरकाशी-12991-12353

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 386951 मामले आए हैं, जिनमें से 347175 (89.72 प्रतिशत) कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 24 हजार से 24255 तक पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 1124 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 3435, हरिद्वार में 3389 और ऊधमसिंहनगर में 1860 सक्रिय मामले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!