Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रहा है कोरोना संक्रमण : बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3295 नए मामले

अकेले जनपद देहरादून में सर्वाधिक 987 मामले, कोरोना संक्रमण से 04 व्यक्तियों की हुई मृत्यु

➧ फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
➧ दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।
➧ जब तक बहुत ही जरुरी न घर से बहार नहीं निकालें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। सोमवार सांय 6:00 बजे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3295 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसी के साथ राज्य में कोरोना का आँकड़ा 3,73,249 पहुँच गया है। अकेले देहरादून जनपद में बीते 24 घंटों के अंदर 987 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
राज्य में आज कोरोना संक्रमण से 4 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 7444 पहुँच गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों आज 2067 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 3,39,932 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 7677 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 18,196 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।
आज 33,276 सैंपल्स को जाँच के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड में जिलेवार आज, 17 जनवरी 2022, सोमवार को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या
देहरादून : 987
हरिद्वार : 352
नैनीताल : 546
उधमसिंह नगर : 568
पौड़ी गढ़वाल : 289
अल्मोड़ा : 111
टिहरी गढ़वाल : 65
पिथौरागढ़ : 60
चम्पावत : 45
चमोली : 137
उत्तरकाशी : 43
रुद्रप्रयाग : 53
बागेश्वर : 39
कुल : 3295

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 91.07 %.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:
➥ शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
➥ मास्क का प्रयोग करें।
➥ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
➥ आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
➥ जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें।
➥ भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
➥ नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
➥ किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
➥ यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ों को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
➥ हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
➥ गरम पानी का सेवन करें।
➥ लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक की सलाह लें एवं जाँच करवायें।

हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, ‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!