Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा, अबतक 36 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले आए तो 37 स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 2691 मामले आए हैं, जिनमें 1758 यानी करीब 65 फीसद ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 880 मरीज अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। 17 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं, जबकि 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें उत्तरकाशी निवासी 34 वर्षीय एक युवक की गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मौत हुई। युवक को निमोनिया के साथ फेफड़ों से जुड़ी समस्या भी थी। उसे सीएचसी उत्तरकाशी से यहां रेफर किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विभिन्न लैबों से 1418 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1349 रिपोर्ट नेगेटिव और 69 पॉजिटिव हैं। इनमें सर्वाधिक 28 मामले जिला नैनीताल से हैं, जिनमें 14 लोग दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं। जबकि दो गर्भवती महिलाओं में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 12 अन्य लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। ऊधमसिंहनगर जनपद में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्यकर्मी भी है। दो स्थानीय लोग हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। इसते साथ ही अन्य दिल्ली, मुरादाबाद, केरल, महाराष्ट्र और जयपुर से लौटे लोग हैं।

देहरादून में भी एक निजी अस्पातल के दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जम्मू और गाजियाबाद से वापस लौटे 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पौड़ी में दो नए मामले आए हैं। ये लोग कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटे हैं।

टिहरी में मुंबई से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। बागेश्वर में छह और अल्मोड़ा में भी दो नए मामले आए हैं। इधर, अल्मोड़ा से 13, देहरादून से 11, पौड़ी से पांच, बागेश्वर से चार, उत्तरकाशी से तीन और टिहरी से एक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!