Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी, लेकिन मौत के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता

[box type=”shadow” ]कोविड संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले वाले जिले जनपद 

  • लखनऊ : 2407
  • वाराणसी : 1174
  • गौतमबुद्धनगर : 1761
  • झांसी : 1232
  • मुरादाबाद : 1007
  • कानपुर नगर : 1150
  • गाजियाबाद : 1057
  • मेरठ : 893
  • गोरखपुर : 928[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है, लेकिन कोरोना से लगातार होने वाले मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 352 मौतें हुईं हैं। इनमें से सबसे अधिक 66 मौतें अकेले कानपुर में हुईं हैं। राज्य में अब तक कुल 13,798 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को भी नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20,8558 मरीजों की जांच हुई। इसमें से 25,858 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि 38683 मरीज कोरोना को हराकर अस्पतालों से अपने घर पहुंच गए हैं। अब राज्य में 2,72,568 कोरोना के कुल एक्टिव केस हैं।

राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। सोमवार को जहां लखनऊ में 36 हजार से अधिक सक्रिय केस थे वहीं, मंगलवार को यह घटकर 33,689 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 5,079 लोग कोरोना को मत दे दी है। इन सबके बावजूद अभी भी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में प्रदेश में सबसे ज्यादा 2407 संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है।

कानपुर नगर में भी 13193, वाराणसी में 12888, प्रयागराज में 10101, मेरठ में 11373, बरेली में 7692 व गोरखपुर में 8783 संक्रमित मरीज हैं। गौतमबुद्धनगर में 8062 संक्रमित मरीजों की संख्या है। कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे कम हाथरस में 455 मरीज हैं। कौशांबी में 624 व कासगंज में 629 मरीज हैं। श्रावस्ती में भी 864 व अंबेडकर नगर में 888 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटे में 352 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई। कानपुर में सबसे अधिक 66 मौत कोरोना से हुई। लखनऊ में 22, गाजियाबाद में 24, वाराणसी में 19, झांसी में 15, चंदौली में 13, भदोही में 14 मरीजों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सोमवार को दो लाख आठ हजार 558 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से एक लाख 18 हजार से अधिक आरटीपीसीआर के जरिए जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल चार करोड़ 18 लाख 223 जांचें की जा चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घटने की तरफ है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की तरफ है। 30 अप्रैल को प्रदेश में 34,626 मामले आए थे और 32,494 लोग संक्रमण से मुक्त हुए थे। वहीं, कल 25,858 नए मामले आए हैं और 38,683 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!