Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 15 हजार के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2020, सोमवार। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेश में कोरोना के 558 नए मामले आए हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर के सबसे अधिक 249 संक्रमित शामिल हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 15124 पर पहुंच गया है। हालांकि, इनमें से 10480 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में 4380 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इलाज चल रहा है। 55 कोरोना संक्रमित राज्य से बाहर भी जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को अलग-अलग लैब से 6904 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिनमें 6346 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में 106 संक्रमित मिले हैं। देहरादून में भी 66 नए मामले सामने आए हैं। पौड़ी गढ़वाल में 18 और नैनीताल में 14 मामले आए हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में दस, चमोली में नौ, बागेश्वर व टिहरी में छह-छह, चमोली व चंपावत में चार-चार और पिथौरागढ़ में तीन लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तरकाशी से भी 63 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

रविवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत 

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब किसी मरीज की मौत नहीं हो रही हो। रविवार को भी चार मरीजों की मौत हुई। इनमें दो मामले एम्स ऋषिकेश से हैं। इनमें नूरपुर, बिजनौर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति 15 अगस्त को पेट में सूजन और लीवर की समस्या लेकर एम्स आया था। इसके अलावा आदर्शनगर, रुड़की निवासी 66 वर्षीय महिला सांस लेने में दिक्कत होने पर 21 अगस्त को एम्स आई थी। उधर, हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भी 40 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश का आंकड़ा 209 पर पहुंच गया है।

प्रदेश में रविवार को 459 मरीज हुए  स्वस्थ 

प्रदेश में 459 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें 150 ऊधमसिंह नगर, 99 उत्तरकाशी, 76 हरिद्वार, 50 नैनीताल, 33 देहरादून, 20 चमोली, 14 अल्मोड़ा, पांच  टिहरी, चार चंपावत, चार बागेश्वर, तीन पिथौरागढ़ और एक पौड़ी से है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!