Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शनिवार व रविवार के चलते शुक्रवार को दून के बाजारों में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। रोजाना आ रहे सैकड़ों मामले इसकी पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन अभी भी दून में कई लोग ऐेसे हैं जो इसकी गंभीरता को समझने को तैयार नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि दून के बाजार में आए दिन भीड़ उमड़ रही है जो कोरोना गाइडलाइन को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है। शुक्रवार को भी मोती बाजार व आढ़त बाजार समेत कई स्थानों पर आमजन की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कई व्यक्तियों ने मास्क तक नहीं पहना था और न ही शारीरिक दूरी का ही पालन किया जा रहा था।

दरअसल, शासन की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर शनिवार व रविवार को कर्फ्यू घोषित किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को खरीदारी को लेकर बाजार में आमजन की भीड़ उमड़ी। जिससे कोरोना के दृष्टिगत आढ़त बाजार, दर्शनी गेट, रामलीला बाजार, डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक आदि स्थानों पर स्थिति चिंताजनक बनी रही। इस दौरान कई स्थानों पर कोविड गाइडलाइन की पूरी तरह से धज्जियां भी उड़ीं। जिससे आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका को बल मिल रहा है। हालांकि दिन में करीब एक बजे बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों को लौट गए, जिससे बाजार खाली-खाली नजर आने लगे।

[box type=”shadow” ]”व्यापारी वर्ग को बैठक में इस बात की सलाह दी गई है कि वह अपनी दुकानों में ग्लव्स, मास्क पहनें और खुद सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ ग्राहकों को भी दें। इसके अलावा दुकानों के बाहर शारीरिक दूरी के लिए गोले बनाएं। बिना मास्क सामान खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर से मास्क दें।” : सिद्धार्थ अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष, दून उद्योग व्यापार मंडल)

“आमजन को घर का जरूरी सामान भी खरीदना है और कोरोना संक्रमण से भी खुद को बचाना है। व्यापारी वर्ग भी कोरोना संक्रमण के बढऩे से प्रभावित है। लेकिन, घर का खर्चा व आमजन की जरूरत के लिए दुकानें खोलना भी जरूरी है। हालांकि, बाजार में दो गज की दूरी नियम का पालन सभी को खुद करना होगा।” : सुनील कुमार बांगा (अध्यक्ष दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ)

“कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से व्यापारी भी चिंतित हैं। व्यापारियों ने मास्क नहीं तो सामान नहीं के बैनर अपने प्रतिष्ठानों में लगा रखे हैं। हालांकि, दुकानों के खुला रहने का समय कम होने से अधिक भीड़ बाजार में देखी जा रही है। व्यापारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही दुकान खुली रहने के पक्ष में हैं।”  पंकज मैसोन (अध्यक्ष दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल)[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!