Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

कोरोना जांच की सुविधा दून मेडिकल कॉलेज में भी शुरू

कोरोना जांच की सुविधा दून मेडिकल कॉलेज में भी शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड में यह तीसरी सरकारी लैब है, जिसे आइसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) से जांच की अनुमति मिली है। वहीं, दून स्थित एक निजी लैब में भी कोरोना की जांच की जा रही है। दून मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से अब जांच का दायरा भी बढ़ेगा।

कोरोना संक्रमण की आशंका को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच ही एकमात्र उपाय है। पर उत्तराखंड में जांच की रफ्तार अभी भी धीमी है। प्रदेश में एक लाख की आबादी पर केवल 40 जांच की जा रही है। तकरीबन सवा माह के भीतर जांच की गति जरूर बढ़ी, पर हर दिन की जा रही जांच का औसत अब भी काफी कम है। हाल में हल्द्वानी, मेडिकल कॉलेज व एम्स ऋषिकेश में कोरोना की जांच की जा रही है। इसके अलावा दून स्थित आहूजा पैथोलॉजी लैब में भी जांच की सुविधा है। अब दून मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने से न केवल जांच की गति बढ़ेगी, बल्कि बैकलॉग भी कम होगा।

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने काफी कम वक्त में लैब तैयार की। इसके लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है। बताया कि कोरोना जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर पाल की अगुआई में छह लोगों की कोर टीम बनाई गई है। शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी। शुरुआत में रोजाना तकरीबन 20 सैंपल की जांच की जाएगी। जिसे कुछ दिन में बढ़ाकर 50 सैंपल प्रतिदिन तक कर दिया जाएगा।

भविष्य के लिहाज से भी मुफीद यह लैब 

फिलहाल तो कोरोना सैंपलों की जांच के काम आएगी। इसके अलावा भविष्य में मेडिकल छात्रों व फैकल्टी के लिए प्रशिक्षण व शोध कायरें में भी काम आएगी। स्वाइन फ्लू व अन्य वायरल संक्रमण की जांच और शोध भी यहा हो सकेगा।

प्लाज्मा थेरेपी को प्रस्ताव तैयार 

दून मेडिकल कॉलेज ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही आइसीएमआर को भेजा जाएगा। बता दें, कोरोना के इलाज के लिए दुनियाभर में शोधकर्ता प्लाज्मा थेरेपी को उपयोगी बता रहे हैं। भारत में ही कई राज्य इस पर काम शुरू कर चुके हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अब दून मेडिकल कॉलेज भी कोरोना के मरीजों पर यह थेरेपी अपनाने पर विचार कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!