Breaking News :
>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कोरोना के मामले फिर लगे बढ़ने, शनिवार 606 नए कोरोना संक्रमित मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर, 2020, रविवार। उत्तराखंड में कुछ दिन की मामूली राहत के बाद कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 606 नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की अब तक की संख्या 57648 पर पहुंच गई है। इनमें 50820 लोग अब तक ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 5538 एक्टिव केस हैं, जबकि 366 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12051 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 11445 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 165 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 117 और नैनीताल में 94 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा पौड़ी में 48, उत्तरकाशी में 31, अल्मोड़ा में 27, ऊधमसिंह नगर में 25, टिहरी में 22, रुद्रप्रयाग में 19, चमोली में 16, बागेश्वर में 14 और पिथौरागढ़ में 13 नए मामले मिले हैं।

राज्य में लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट  

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच बस एक रिकवरी ही सुकून दे रही है। राज्य में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और अब यह 88.16 फीसद हो गया है। शनिवार को भी 665 और मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। इनमें 176 मरीज हरिद्वार, 126 देहरादून, 121 नैनीताल, 53 चमोली, 50 पौड़ी, 28 पिथौरागढ़, 26 अल्मोड़ा, 26 उत्तरकाशी, 20 ऊधमसिंह नगर, 16 रुद्रप्रयाग, 12 बागेश्वर, 8 चंपावत व तीन टिहरी से हैं।

प्रदेश में छ: मरीजों की मौत

प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी छह और मरीजों की मौत हुई है। इनमें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व हल्द्वानी स्थित डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दो-दो और एम्स ऋषिकेश और मैक्स अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों से 89 मौत और भी रिपोर्ट की गई हैं, जिनकी सूचना अस्पतालों ने विलम्ब से दी है। राज्य में अब तक 924 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!