Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे, 78 नए मामले सामने आए

प्रदेश में मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के 3686 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 2867 ठीक हो चुके हैं, जबकि 736 मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित 33 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। चिंता की बात यह कि मौत का आंकड़ा अब लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। 37 वर्षीय महिला पहले से ही किडनी व अन्य गंभीर बीमारियों से भी जूझ रही थी। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 50 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 1893 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1815 की रिपोर्ट निगेटिव और 78 केस पॉजिटिव हैं। ऊधमसिंह नगर में 34 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 23 लोग पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए थे। दो स्वास्थ्य कर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। बाकी लोग गुजरात व गुरुग्राम से लौटे हैं। हरिद्वार में भी 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। देहरादून में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है।

टिहरी में भी पांच नए मामले आए हैं। इनमें चार दिल्ली से लौटे लोग हैं और एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया शख्स है। पौड़ी में भी हरियाणा, गुजरात व दिल्ली से लौटे तीन और लोग पॉजिटिव मिले हैं। उत्तरकाशी में केरल व पंजाब से लौटे दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इधर, नैनीताल में 11 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!