Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रहा है कोरोना कोरोना संक्रमण : बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2915 नए मामले, अकेले जनपद देहरादून में सर्वाधिक 1361 मामले

➧ फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
➧ दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।
➧ जब तक बहुत ही जरुरी न घर से बहार नहीं निकालें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। बुधवार सांय 6:00 बजे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2915 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसी के साथ राज्य में कोरोना का आँकड़ा 3,57,219 पहुँच गया है। अकेले देहरादून जनपद में बीते 24 घंटों के अंदर 1361 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
राज्य में आज कोरोना संक्रमण से 3 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोटद्वार, हल्द्वानी व एम्स ऋषिकेश में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई।
अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 7433 पहुँच गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों आज 1335 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 3,34,700 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 7068 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 8018 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।
आज 29599 सैंपल्स को जाँच के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड में जिलेवार आज, 12 जनवरी 2022, बुधवार को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या
देहरादून : 1361
हरिद्वार : 374
नैनीताल : 424
उधमसिंह नगर : 217
पौड़ी गढ़वाल : 131
अल्मोड़ा : 85
टिहरी गढ़वाल : 63
पिथौरागढ़ : 70
चम्पावत : 119
चमोली : 27
उत्तरकाशी : 01
रुद्रप्रयाग : 09
बागेश्वर : 34
कुल : 2915

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 93.70 %.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:
➥ शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
➥ मास्क का प्रयोग करें।
➥ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
➥ आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
➥ जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें।
➥ भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
➥ नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
➥ किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
➥ यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ों को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
➥ हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
➥ गरम पानी का सेवन करें।
➥ लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक की सलाह लें एवं जाँच करवायें।

हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, ‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!